दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल के ICU में लगी आग, मरीजों को करना पड़ा दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल के ICU में लगी आग, मरीजों को करना पड़ा दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) के आईसीयू में बुधवार सुबह आग लग। आग लगने से पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अस्पतला में मौजूद लोग घबरा गए।जिसके बाद 50 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े छह बजे लगी और घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। हालांकि आईसीयू में आग कैसे लग गई, इसकी जांच जारी है। राहत की बात ये रही कि समय रहते ही आईसीयू में भर्ती मरीजों को बाहर निकाल लिया गया और अन्य अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

दिल्ली में होली के कारण कम हुई कोरोना जांच, एक दिन में मिलने वाले नए मामलों दिखी गिरावट

50 मरीजों को बचाया गया आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 9गाड़ियांको घटनास्थल पर भेजा गया। जिसके बाद कुछ देर की मशक्कत के बादआग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल कर्मियों कीमदद से करीब 50 मरीजों को फौरन अन्य वार्ड में स्थानांतरित किया गया।

Corona को लेकर सख्ताई के साथ जागरूक भी कर रही है NDMC

इससे पहले जनवरी में भी लगी थी अस्पताल में आग इससे पहले जनवरी माह में सफदरजंग अस्पताल के नर्सिंग रूम आग लगने की घटना सामने आई थी।शॉर्ट-सर्किट के कारण अस्पताल के नर्सिंग रूम में आग लग गई थी।आग सफदरजंग अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगी थी। इस आगजनी के पीछे की वजह शॉर्ट सर्किट बताया गया था। हालांकि इस आगजनी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी, लेकिन घटना में काफी नुकसान हुआ था।

वहीं आज दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक कपड़े के गोदाम में भीआज आग लगने की घटना सामने आई है। हालांकि इसमें भी अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें:

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments