कार चलाने की नसीहत देकर चालक को बुरी तरह से पीटा,कनपटी पर पिस्टल तानी
Navodaya TimesCrime Plus
नई दिल्ली। टीम डिजिटल। नांगलोई इलाके में शनिवार को एक रोडरेज की वारदात में स्कूटी सवार बदमाशों ने ठीक से कार चलाने की नसीहत देकर दो युवकों की लाठी डंडों से बुरी तरह से पिटाई कर दी। बदमाशों ने ने एक युवक के कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसे गोली मारने की धमकी दी। जब पब्लिक की सहायता से बदमाशों से हाथापाई की। बदमाश से भागते वक्त पिस्टल गिर गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पीडि़त सौरव सहरावत परिवार के साथ नजफगढ रोड इलाके में रहता है। सौरव ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम सात बजे जब वह अपनी कार से दोस्त विक्की को लेकर मंगोलपुरी की तरफ से अपने घर जा रहा था। अचानक राजधानी मेट्रो स्टेशन के पास पीछे से एक स्कूटी ने उनकी कार को ओवरटेक कर जबरन रुकवा लिया। स्कूटी पर चार युवक सवार थे। जिसमें से एक स्कूटी से उतरकर उसके पास आया।
कार का दरवाजा खोल कर आरोपियों ने उन्हें बाहर खींच लिया और दोनों की लाठी डंडे से पिटाई करने लगे। उसमें से एक युवक तैश में आकर स्कूटी से पिस्टल निकालकर आया और सौरव की कनपटी पर लगाकर उसे गोली मारने की धमकी दी। सौरव और विक्की घबरा गए और मदद के लिए शोर मचाने लगे। आस पास के लोग वहां पहुंचकर चारों आरेपियों को पकडक़र उनकी पिटाई करने लगे। हाथापाई के दौरान बदमाश का पिस्टल वहीं गिर गया।
उसके बाद सभी हमलावर स्कूटी पर सवार होकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल को अपने कब्जे में कर लिया और घायल सौरव और विक्की को इलाज के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया। सौरव ने पुलिस को आरोपियों की स्कूटी का नंबर बताया है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment