गाजीपुर बॉर्डर पर लोक गीत के धुन पर रात भर थिरके किसान,आंदोलन में दिखा जोश
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों में रोष व्याप्त है। इसी कड़ी में दिल्ली से सटे गाजीपुर बार्डर पर राकेश टिकेत के नेतृत्व में सैंकड़ों किसान आंदोलन करने पर अड़े हुए है। जिससे मोदी सरकार लगातार बैकफुट पर है। उधर रात भर गाजीपुर बॉर्डर पर किसान लोक संगीत की धुनों पर नाचते रहे।
अखिलेश यादव बोले- किसानों को बदनाम कर खरबपतियों को फायदा पहुंचा रही भाजपा
बता दें कि गाजीपुर बॉर्डर पर लगातार किसानों के आने का सिलसिला जारी है। हालांकि प्रशासन कार्यक्रम स्थल पर हर आने-जाने पर नजदीक से नजर रख रही है ताकि कोई आसामाजिक तत्व इसमें शामिल नहीं हो सकें। यहां तक कि प्रत्येक वाहन की जांच होने के बाद जाने की परमिशन दी जाती है। प्रशासन अवरोधक और कंटीली तार लगाकर सुरक्षा चाक-चौबंद कर दिया है।
ओवैसी ने कांग्रेस को बताया 'बैंड-बाजा' पार्टी, BJP की B टीम कहने पर ममता पर भी साधा निशाना
मालूम हो कि दिल्ली के सीमा पर गत 26 नवंबर से किसान कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर धरना पर बैठे है। इस दौरान केंद्र सरकार से भी 11 वें दौर तक की बातचीत हुई,लेकिन सभी बेनतीजा रहा। हालांकि इस आंदोलन को धक्का लगा जब गणतंत्र दिवस को लाल किला के प्राचीर पर धार्मिक झंडा फहराया गया। वहीं आईटीओ में उपद्रवकारियों ने ट्रैक्टर स्टंट करके दिल्ली पुलिस को पीछे धकेलने पर मजबूर कर दिया। जिससे देश भर में किसान आंदोलन के खिलाफ माहौल बना। लेकिन जल्द ही पासा पलट गया। राकेश टिकेत को गाजीपुर बॉर्डर पर गिरफ्तार करने गई पुलिस को तब खाली हाथ लौटना पड़ा जब मीडिया के सामने किसान नेता ने रोते हुए जनता से भावुक अपील कर दिया। उसके बाद से आंदोलन में जान आ गया है। वहीं सरकार भी अब बातचीत से मसले को हल पर जोर दे रही है।
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
-
किसान नेता राजेवाल ने सिंघू बार्डर पर हिंसा के पीछे BJP-RSS की साजिश का लगाया आरोप
-
TMC के बागी नेता मिले अमित शाह से, BJP की सदस्यता ग्रहण की
-
राकेश टिकैत को पश्चिम यूपी से समर्थन जुटाने में मिली कामयाबी, किसान नेताओं ने किया अनशन
-
पीएम मोदी के ऑफर के बावजूद और ज्यादा जुटे किसान, बोले- जारी रहेगी लड़ाई
-
अशोक गहलोत बोले- किसानों से खुद बात करें प्रधानमंत्री मोदी
-
सर्वदलीय बैठक में बोले PM मोदी- सरकार किसानों से बातचीत को हमेशा तैयार
-
गणतंत्र दिवस हिंसा: सबूत जुटाने लालकिला पहुंची फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम
-
प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा सरकार का पत्रकारों को धमकाने का चलन खतरनाक
-
वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला: ED ने कोरोबारी अनूप गुप्ता को किया गिरफ्तार
-
धनशोधन मामले में कोचर दम्पति, वेणुगोपाल धूत को कोर्ट में पेश होने का निर्देश
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment