फाइजर की कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को WHO की मंजूरी, भारत भी आज लेगा बड़ा फैसला

फाइजर की कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को WHO की मंजूरी, भारत भी आज लेगा बड़ा फैसला

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए फाइजर-बायोएनटेक (Pfizer-bioentech) के टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है और अब गरीब देशों को भी ये टीके उपलब्ध हो सकेंगे। अब तक ये टीके यूरोप और उत्तर अमेरिका में ही उपलब्ध थे। देशों की औषध नियामक एजेंसी किसी भी कोविड-19 टीके के लिए अपनी ओर से मंजूरी देती हैं, लेकिन कमजोर प्रणाली वाले देश आमतौर पर इसके लिए डब्ल्यूएचओ पर निर्भर करते हैं।

राहुल ने ‘उद्योगपतियों का कर्ज माफ किए जाने’ को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा

फाइजर-बायोएनटेक द्वारा निर्मित टीका डब्ल्यूएचओ ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने के उसके फैसले से देशों को अवसर मिलेगा कि वे टीके आयात करने तथा इन्हें लगाने संबंधी अपने नियामकों की मंजूरी प्रक्रिया को गति प्रदान कर सकें।उसने कहा कि फाइजर-बायोएनटेक द्वारा निर्मित टीका संगठन द्वारा तय किए गए सुरक्षा मानकों एवं अन्य मापदंडों पर खरा उतरा है।

गौरतलब है कि इस टीके को अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ समेत अनेक देश मंजूरी दे चुके हैं। इस टीके को बहुत ही कम तापमान पर रखना होता है जो विकासशील देशों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

भाजपा ने संगठन स्तर पर किया बड़ा बदलाव, सौदान और सतीश को मिले अहम पद

मंजूरी के लिए डीसीजीआईके समक्ष आवेदन बता दें कि हाल ही में दवा निर्माता कंपनी फाइजर की भारतीय इकाई ने उसके द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपातकालीन इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के समक्ष आवेदन किया है। फाइजर ने उसके कोविड-19 टीके को ब्रिटेन और बहरीन में ऐसी ही मंजूरी मिलने के बाद यह अनुरोध किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दवा नियामक को दायर किए गए अपने आवेदन में कंपनी ने देश में टीके के आयात एवं वितरण के संबंध में मंजूरी दिये जाने का अनुरोध किया है। इसके अलावा, दवा एवं क्लीनिकल परीक्षण नियम, 2019 के विशेष प्रावधानों के तहत भारत की आबादी पर क्लीनिकल परीक्षण की छूट दिए जाने का भी अनुरोध किया है।

यमुना प्रदूषण: हरियाणा सरकार के खिलाफ अदालत जाने पर विचार करेंगे: चड्ढा

आपात इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी एक सूत्र ने कहा, फाइजर इंडिया ने भारत में उसके कोविड-19 टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए चार दिसंबर को डीजीसीआई के समक्ष आवेदन किया है।ब्रिटेन ने बुधवार को फाइजर के कोविड-19 टीके को आपातकालीन उपयोग के लिए अस्थायी मंजूरी प्रदान की थी। ब्रिटेन के बाद बहरीन शुक्रवार को दुनिया का दूसरा देश बन गया है जिसने दवा निर्माता कंपनी फाइजर और उसके जर्मन सहयोगी बायोएनटेक द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी दी है। दवा कंपनी पहले ही अमेरिका में ऐसी ही मंजूरी के लिए आवेदन कर चुकी है।

यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी बड़ी खबरें...



from Navodayatimes News

Comments