Coronavirus Live: देशभर में अब तक 1 करोड़ 2 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। भारत (India) में कोरोना से 1,02,86,329 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 1,49,018 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि 98,81,786 इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से अधिक है। सक्रिय मामलों (Active Cases) की कुल संख्या 2,52,668 है।
Live Updates...
- देशभर में अब तक 1 करोड़2 लाखसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 19लाख 32हजारपार अगर राज्यवार कोरोना आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,32,112 हो गई है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 52,902 है। वहीं 18,28,546 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 49,521 लोग कोरोना की जद में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। कर्नाटक में कोरोना से12,090लोगों की मौत कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामलों में महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर कर्नाटक है, यहां कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 9,19,496 लोग आ चुके हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 11,271 हो गई है। संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या 8,96,116 पर पहुंच गई है। वहीं संक्रमण की जद में आने से प्रदेश में अब तक 12,090 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में संक्रमित मामलों की संख्या 6लाख 25हजारके पार देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से काबू में आता दिख रहा है।यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,25,369 हो गई है। कोरोना के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 5,511 है। वहीं 6,09,322लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 10,536लोगों की जान जा चुकी है।
यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी बड़ी खबरें...
-
देश को अगले साल मिल जाएगी कोरोना की 2 वैक्सीन! स्वास्थ्य मंत्री ने बताई क्या है आगे की रणनीति....
-
वैज्ञानिकों ने कोरोना की 'सुपर वैक्सीन' बनाने का किया दावा, कहा- कई गुना ताकतवर है दवा
-
Corona New Strain: ब्रिटेन से आए 14 यात्री कोरोना पॉजिटिव, कर्नाटक में हड़कंप
-
इस जानवर की वजह से Corona ने बदला रूप, डेनमार्क में हड़कंप, क्या वैक्सीन भी हो जाएंगी बेकार?
-
इस महीने आ रही कोरोना वैक्सीन! राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में लगा डीप फ्रीजर
-
BioNTech का दावा- कोरोना वायरस म्यूटेशन को खत्म करने वाली वैक्सीन 6 हफ्ते में बना सकते हैं....
-
Corona के नए रूप से 6 देशों में हड़कंप, 70 प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैल रहा है यह स्ट्रेन
-
Pfizer और BioNTech का दावा- कोविड वैक्सीन अंतिम विश्लेषण में 95% प्रभावी, जल्द करेंगे आवेदन
-
UAE के क्राउन प्रिंस ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, आज से शुरू किया गया टीकाकरण अभियान
-
CoronaVirus को पूरा हुआ एक साल! सामने आया चीन के झूठे दावों का सच
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment