CM केजरीवाल ने देशवासियों को दी नए साल की बधाई, कोरोना वारियर्स के लिए कही ये बात

CM केजरीवाल ने देशवासियों को दी नए साल की बधाई, कोरोना वारियर्स के लिए कही ये बात

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।आज सुबह की पहली किरण के साथ ही साल 2021 की शुरुआत हो चुकी है। इस साल को उम्मीदों भरा साल माना जा रहा है। वहीं देश के दिग्गज नेता देशावासियों को नए साल की बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal)ने भी एक वीडियो जारी कर देशवासियों को नए साल का संदेश दिया है।

सीएम केजरीवाल ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से पोस्ट किया है। सीएम केजरीवाल ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा हैकिकोरोना महामारी के बीच इस बार नया साल नई उम्मीदों और नई आकांक्षाओं को लेकर आ रहा है। सभी देशवासियों को नए साल की ढेरों शुभकामनाएं।

भाजपा ने संगठन स्तर पर किया बड़ा बदलाव, सौदान और सतीश को मिले अहम पद

मुश्किलों भरा रहा गुजरा साल- सीएम केजरीवाल सीएम ने वीडियो संदेश में कहा है कि गुजरा साल भारत और पूरी दुनिया के लिए मुश्किलों भरा रहा। पूरी दुनिया ने कोरोना महमारी का सामना किया। मैं सलाम करता हूं डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ, नर्स, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मियों को, धार्मिक संस्थाओं को जो इतने कठिन समय में मानवता की सेवा के लिए आगे आए।

सीएम ने कहा किमहामारी के इस मुश्किल दौर में दिल्ली के इस मजबूत मेडिकल सिस्टम ने पूरी दुनिया के सामने कई उदाहरण पेश किए। दिल्ली ने दिखा दिया कि हम दुनिया के विकसित देशों से कम नहीं है। दिल्ली के कई प्रयोगों को अन्य देशों की सरकारों ने फॉलो किया। सीएम ने कहा कि अभी सिर्फ ये साल गया है। कोरोना नहीं गया है। इसलिए आप सब सावधानी बरतें। नया साल नई उम्मीदों को लेकर आया है। सब लोग स्वस्थ रहें, खुश रहें, खूब तरक्की करें। नए साल की आप सबको ढेर सारी शुभकामनाएं।

कृषि कानूनों पर केरल में भाजपा के इकलौते विधायक ने मोदी सरकार की कराई फजीहत

दिल्ली में 24 घंटे में 600 से कम कोरोना केस बता दें किदिल्ली मेंकोरोना(Coronavirus) संक्रमण अब कुछ काबू में आता दिख रहा है। गुरुवारकोदिल्ली सरकार(Delhi Government) द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसारदिल्ली(Delhi) में 574 नए कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या6,25,369हो गई है।वहीं एक दिन में 13लोगों ने अपनी जान गंवा दी। जबकि 888मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या कुल 10,536हो गई। हालांकि राहत की बात ये है कि यहां कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या 6,09,322पहुंच गई है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में फिलहाल5,511लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे में 81,750नमूनों की जांच की गई है।

ये भी पढ़ें-

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments