दिल्ली मेट्रो में 29 लाख रुपये साथ ले जा रहा संदिग्ध गिरफ्तार, CISF ने दी जानकारी

दिल्ली मेट्रो में 29 लाख रुपये साथ ले जा रहा संदिग्ध गिरफ्तार, CISF ने दी जानकारी

Navodaya Times

Crime Plus

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।सीआईएसएफ (CISF) ने दिल्ली (Delhi) के एक मेट्रो स्टेशन पर 29 लाख रुपये की ‘संदिग्ध’ नकदी ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद निवासी दीपक कुमार (28) नामक यात्री को बुधवार दोपहर मजलिस पार्क स्टेशन पर रोक लिया गया।

राहुल गांधी के विदेश जाने से असहज नए मुखिया की तलाश में कांग्रेस

अधिकारी ने कही ये बात बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘उस व्यक्ति के बैग में 29 लाख रुपये की नकदी का पता चला। उसने बताया कि वह दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में एक ट्रेडिंग कंपनी के साथ काम करता है। उसने सुरक्षा अधिकारियों को बताया कि वह किसी व्यावसायिक उद्देश्य से नकदी ले जा रहा था।'

उन्होंने बताया, ' नकदी संदिग्ध लग रही थी इसलिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों ने आगे की जांच के लिए उस व्यक्ति और नकदी को आयकर विभाग को सौंप दिया।’

यहांपढ़ें अन्य बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments