पहले वाहन चोरी करते फिर लूटपाट,दो पकड़े
Navodaya TimesCrime Plus
नई दिल्ली। टीम डिजिटल। कॉलोनी में रेकी करने के बाद पहले बाइक चोरी करते फिर उसी बाइक की सहायता से इलाके में घुमकर राहगीरों से लूट व झपटमारी करने वाले दो शातिर बदमाशों को साऊथ रोहिणी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नीरज उर्फ पिंडा और किशन उर्फ कालू के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्कूटी और लूटा हुआ फोन जब्त किया है। आरोपी लूट का सामान कहां और किसको बेचा करते हैं। पुलिस आरोपियों से उनका नेटवर्क जानने की कोशिश कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्ट्रीट क्रॉइम पर लगाम लगाने के लिये साऊथ रोहिणी पुलिस इलाके में सरप्राईज चैकिंग और सादे कपड़ों में प्राईवेट वाहनों में गश्त करके बदमाशों पर नजर बनाए हुए हैं,जिससे नागरिकों एक भहमुक्ति इलाका दिया जा सके। थाने में तैनात एसआई वीरेंद्र सिंधु हेड कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल बलजीत,आशिष और अशोक मीणा इलाके में गश्त कर रहे थे।
रात करीब साढ़े दस बजे सेक्टर-3 रोहिणी स्थित ग्रैंड उत्सव के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने एक राहगीर का जबरन फोन लूट लिया। पीडि़त बदमाशों के पीछे चोर चोर करके भागा। पुलिस टीम ने शोर सुनकर तुरंत पीडि़त से उसकी आपबीति पूछी। जिसके तुरंत बाद बदमाशों का काफी दूरी तक पीछा किया। बदमाशों द्वारा जिग जैग तरीके से चलाए जा रहे वाहन से सडक़ पर कोई भी पैदल राहगीर उनकी चपेट में आ सकता था।
जिनको पकडऩे के लिये घेराबंदी की और काफी दूरी तक पीछा करने के बाद एक आरोपी को दबोच लिया। जिसकी पहचान नीरज उर्फ पिंडा के रूप में हुई। जो पीतमपुरा इलाके का रहने वाला था। जबकि उसका साथी स्कूटी समेत फरार हो गया। आरोपी की निशानदेही पर किशन उर्फ कालू को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। जब्त स्कूटी प्रशांत विहार इलाके से चोरी की थी। आरोपी नीरज उर्फ पिंडा तीन जबकि किशन उर्फ कालू सात वारदातों में शामिल रहा है। दोनों आरोपी नशे के आदी है। नशे की जरूत को पूरा करने के लिये हर रोज लूट व झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया करते हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment