युवक का गला दबाकर लूटा,सडक़ पर फैंककर हुए फरार

युवक का गला दबाकर लूटा,सडक़ पर फैंककर हुए फरार

Navodaya Times

Crime Plus

नई दिल्ली। टीम डिजिटल। नरंला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में एक बदमाशों ने एक इलैक्ट्रिशियन की गर्दन दबाकर उसे सडक़ पर फैंक दिया। बदमाश उसका फोन और कई हजार रुपये जबरन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़त के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता राजकुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ होलंबी कलां इलाके में रहता है। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि सुबह चार बजे वह साईकिल से गंदे नाले की पुलिया से कुछ ही आगे गया था। तभी कुछ लडक़े उसे देखकर झाडिय़ों में भाग गए थे। उसने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया था। लेकिन कुछ आगे जाने के बाद अचानक तीन युवकों ने उसको घेर लिया। एक ने कहा कि तुम पुलिस वाले हो ना,जब उसने मना किया।

अचानक पीछे से एक युवक ने उसकी गर्दन दबा दी। उसको सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगी। तीसरे युवक ने उसके जेब से जबरन फोन और कई हजार रुपये निकाल लिये। उसको सडक़ पर फैंककर पैदल ही फरार हो गए। वह काफी देर बाद संभला,जिसके बाद उसने सडक़ पर खड़ी एक पुलिस वैन पर तैनात पुलिस वालों को आपबीति बताई।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments