बादली में दुकान के शटर तोडक़र चोर ले गए हजारों रुपये

बादली में दुकान के शटर तोडक़र चोर ले गए हजारों रुपये

Navodaya Times

Crime Plus

नई दिल्ली। टीम डिजिटल। समयपुर बादली इलाके में चोरों ने एक दुकान के शटर तोड़ दिये। गल्ले में रखे हजारों रुपये व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक शिकायकर्ता सेक्टर-13 रोहिणी इलाके में रहने वाले आशिष ने पुलिस को बताया कि रामलीला ग्रांउड के पास उसकी परचून की दुकान है। जहां से वह दुकान से ही डिस्ट्रिब्यूटर का काम भी करता है। शाम साढ़े छह बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था।

लेकिन सुबह पड़ोसी ने फोन करके बताया कि दुकान का शटर खुला हुआ है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा। कंप्यूटर अस्त व्यस्त पड़े थे। कैबिन का ताला तोडकऱ उसमें रखे हजारों रुपये व कार्टुन भी चोरी थे। जिसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस क्रॉइम टीम के साथ मौके पर पहुंची।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments