अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मारी, मौत
Navodaya TimesCrime Plus
नई दिल्ली। टीम डिजिटल। बेगमपुर इलाके में एक हिट एंड रन मामले में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने हादसे की जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगलाने की कोशिश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बेगमपुर पुलिस को बीती रात नौ बजकर 55 मिनट पर जयपुर गोल्डन अस्पताल से एक युवक का एक्सिडेंट हालत में लाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। जिसके पास मिले कुछ दस्तावेजों से उसकी पहचान गौरव शर्मा के रूप में हुई।
वह बेगमपुर इलाके में ही अपने परिवार के साथ रहा करता था। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिवार वालों को दी। शव को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। शुरूआती जांच में पता चला है कि गौरव को किसी अज्ञात वाहन ने प्रेम आधार अस्पताल के पास टक्कर मारी थी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment