अरमान गैंगस्टर के छोटे भाई को उसके साथी के साथ पकड़ा

अरमान गैंगस्टर के छोटे भाई को उसके साथी के साथ पकड़ा

Navodaya Times

Crime Plus

नई दिल्ली। टीम डिजिटल। कुछ ही दिन पहले द्वारका पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद अरमान नामक कुख्यात बदमाश के पैर में गोली मारकर दबोचा था। उसी अरमान के छोटे भाई को उसके साथी के साथ बाहरी उत्तरी जिला की स्पेशल स्टॉफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बशीर और मो सलमान उर्फ कमर आलम के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक स्पोर्ट्स बाईक व चोरी के 10 हाई क्वालिटी के मोबाईल बरामद किये हैं। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क के बारे में जानकारी लेने की कोशिश कर रही है। दोनों अरमान गैंग के लिये काम किया करते थे।

जिला पुलिस उपायुक्त बिजेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि स्पेशल स्टॉफ अपने प्राईवेट वाहनों में गश्त कर बदमाशों को पकडऩे की कोशिश कर रही है। साथ ही तिहाड़ जेल से बाहर आए बदमाशों के बारे में भी पता करने की कोशिश कर रही है। इस बीच पुलिस टीम को अनमान गैंग के छोटे भाई बशीर और उसके साथी के बवाना इलाके में आने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दोनों को काफी मशक्कत करने के बाद दबोच लिया।

दोनों वारदात करने के बाद जिग जैग तरीके से स्पोर्टस बाइक को चलाकर फरार हो जाते थे। मौके पर से जब्त बाइक नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके से चोरी की गई थी। वह मोबाइल फोन को कहां और किसको बेचने जा रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद दस वारदातों का खुलासा हुआ है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments