32 मोबाइल फोन के साथ दो खरीदार समेत तीन पकड़े
Navodaya TimesCrime Plus
नई दिल्ली। टीम डिजिटल। सुल्तानपुरी पुलिस ने ऑपरेशन सतर्क के तहत एक कुख्यात बदमाश को दो खरीदारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे 32 मोबाइल फोन,चाकू और चोरी की बाइक भी जब्त की है। आरोपियों की पहचान विकास उर्फ कालू,सचिन उर्फ अविनाश और अरुण के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुल्तानपुरी थाने में तैनात एसआई योगेश हेड कांस्टेबल सेवा राम कांस्टेबल छितरमल, राजेश और सुभाष गंडा नाला, सुल्तान पुरी पीकेट पर तैनात होकर बेरिकेडस लगाकर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। बाइक चालक को मंगोलपुरी की तरफ आते हुए देखकर रुकने का ईशारा किया था।
लेकिन चालक ने बाइक को तेजी से मोडक़र यू टर्न लेकर भागने की कोशिश की। चालक का बाइक से संतुलन बिगड़ गया,बाइक समेत सडक़ पर गिर गया। जिसको मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी की पहचान सुल्तानपुरी के रहने वाले अरुण के रूप में हुई। जो चार वारदातों में शामिल रहा था। मौके पर से जब्त बाइक कुछ ही दिन पहले इलाके से ही चोरी की गई थी। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू और पांच मोबाइल फोन जब्त किये।
पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी सचिन उर्फ अविनाश और विकास उर्फ कालू को वारदात में आए मोबाइल फोन काफी सस्ते दामों पर बेच दिया करता है। सचिन के पास से 19 जबकि विकास से आठ फोन जब्त किये।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment