जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कंगना ने दर्ज की FIR
Navodaya TimesFilmi Duniya
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगनारनौत (kangana ranaut)का विवादों से पुरानानाता है। वे आए दिन किसी ना किसी वजह से खुर्खियों में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर कंगना चर्चा में छाई हुई हैं। कंगना को जान से मार देने की धमकी मिली है।
हाल ही में कंगना ने कृषि कानून वापिस होने के बाद कई विवादित बयान दिए थे। उन्होंने कहा था कि जो लोग धरने पर बैठे हैं वो खालिस्तानी हैं। अब कंगना को अपने इसी बयान के चलते जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद कंगना ने हिमाचल प्रदेश में पुलिस में एक एफआईआर दर्ज करवाई है। कंगना का कहना है कि पंजाब के बठिंडा के एक व्यक्ति ने उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है।
इसकी जानकारी देते हुए कंगना ने इंस्टा पर पंजाब के स्वर्ण मंदिर की अपनी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एफआईआर की कॉपी भी शेयर की है। उन्होंने इसके साथ एक लंबा पोस्ट भीलिखा-'
अपने इस पोस्ट में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए लिखा-'मैं कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया जी को भी याद दिलाना चाहूंगी कि आप भी एक महिला है, आपकी सास इंदिरा गांधी जी इसी आतंकवाद के खिलाफ अंतिम समय तक मजबूती से लड़ीं। कृपया पंजाब के अपने मुख्यमंत्री को निर्देश दें कि वह इस तरह के आतंकवादी, विघटनकारी और देशविरोधी ताकतों की धमकी पर तुरंत कार्रवाई करें। मैंने धमकी देने वालों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज की है।
मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार भी जल्द कार्रवाई करेगी। देश मेरे लिए सर्वोपरि है, इसके लिए मुझे बलिदान भी देना पडे़ तो मुझे स्वीकार्य है पर मैं ना डरी हूं ना कभी डरूंगी, देश के हित में, गद्दारों के खिलाफ खुलकर बोलती रहूंगी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment