कंगना की लाइफ में हुई एक खास शख्स की Entry, बाहों में सिमटी हुई फोटो की शेयर

कंगना की लाइफ में हुई एक खास शख्स की Entry, बाहों में सिमटी हुई फोटो की शेयर

Navodaya Times

Filmi Duniya

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत (kangana ranaut)इन दिनों किसी विवाद नहीं बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की जिंदगी में किसी खास शख्स की एंट्री हुई है, तभी उनका मिजाज आजकल बदला सा लग रहा है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कंगना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसे पोस्ट शेयर कर रही हैं, जिससे ये साफ है उनको दोबारा किसी से प्यार हो गया है।

Kangana Ranaut Love Life: कंगाना रनौत ने शेयर की 'बॉयफ्रेंड की बाहों में सिमटी' ये तस्वीर! बोली- तेरे लिए हम हैं जिए...

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की है जिसमें बॉयफ्रेंड की बाहों में एक मोहिला सिमटी हुई नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'तेरे लिए हम है जिए.... कितने सितम हमपे सनम...'। कंगना की ये पोस्ट सोशल मीडिया खूब पर वायरल हो रहा है। फैंस यह जानने को बेताब है कि आखिर कौन है वह है शख्स जिसने कंगना का दिल चुरा लिया है।



from Navodayatimes News

Comments