आग से घर के बाहर खड़ी पांच बाइके व एक स्कूटी जली

आग से घर के बाहर खड़ी पांच बाइके व एक स्कूटी जली

Navodaya Times

Crime Plus

आग से घर के बाहर खड़ी पांच बाइके व एक स्कूटी जली

शरारती तत्वों पर आग लगाने की आशंका

पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी, देर रात नंद नगरी की घटना

नई दिल्ली/ हरिशंकर । नंदनगरी इलाके में देर रात अचानक आधा दर्जन दुपहिया वाहनों में आग लग गई। जिसमें तीन वाहन पूरी तरह आग में जलकर खाक हो गए, जबकि तीन वाहन भी आग की चपेट में आ गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल अधिकारियों ने आग पर काबू पाया। नंद नगरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फायर स्टेशन इंचार्ज मनोज त्यागी ने बताया कि सुबह लगभग 2:00 बजे बी-1/ 336 नंद नगरी के पास में आग लगने की कॉल मिली थी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व ने वाहनों को आग लगाई है। नंद नगरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ितों में हरिकिशन, विकास, गीता, दीपक, जतेंद्र, रामकुमार है। वाहनों में गीता की स्कूटी है। बाकी अन्य लोगों की बाइक है। पुलिस उनके बयान पर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।



from Navodayatimes News

Comments