पत्नी और बच्चे सोफे और बिस्तर पर मृतक पड़े मिले, पति पंखे से लटका मिला
Navodaya TimesCrime Plus
नई दिल्ली। टीम डिजिटल। समयपुर बादली के सिरसपुर इलाके में मंगलवार सुबह उस समय हडक़ंप मच गया,जबकि एक घर में एक व्यक्ति का शव पंखे से फंदा लगा लटका मिला,जबकि उसकी पत्नी और बेटा बेटी बिस्तर और सोफे पर अचेतावस्था में पड़े मिले। शुरूआती जांच में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार के मुखिया ने पहले तीनों की हत्या जहर देकर की होगी और फिर खुद पंखे से फंदा लगाकर लट गया होगा। बच्चे के नाक से झाग निकल रहा था। गर्दन पर शुरूआती जांच में कोई संदिगध निशान नहीं मिले हैं। मौके पर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि मरने की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर से सबूत इक्_ा किये हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त बिजेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान पति अमित (30) पत्नी निक्की (25) दो बच्चे कार्तिक (3) और वंशिका (6) के रूप में हुई है। परिवार बाग वाली गली,हरिजन कॉलोनी, सिरसपुर गांव बादली इलाके में किराये के मकान पर रहा करता था। अमित मूलरूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला था।
जबकि निक्की खरखोदा मेरठ की रहने वाली थी। करीब आठ साल पहले दोनों की शादी हुई थी। अमित चार भाई है। जिसमें अमित और सतीश बाग वाली गली में रहते थे। जबकि दो जहांगीरपुरी और खरखोदा मेरठ में रहते हैं।
अमित बादली इलाके में माली की नौकरी करता था। पुलिस को सुबह करीब पौने आठ बजे सतीश ने घर में उनके भाई व भाई की पत्नी व बच्चे मृृतावस्था में पड़े होने की जानकारी दी थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। अमित अंदर वाले कमरे में पंखे से लटका था। जबकि निक्की और वंशिका सोफे पर और कार्तिक बिस्तर पर पड़ा हुआ था।
दोनों बच्चों के होंठ नीले पड़े हुए थे। शवों को तुरंत कब्जे में लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भेजा गया। परिवार वालों ने शुरूआती कारण पारिवारिक कलह ही बताया है। जिसके बारे में उनको पता था।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment