एनएसपी लूट में दो कुख्यात बदमाश दबोचे

एनएसपी लूट में दो कुख्यात बदमाश दबोचे

Navodaya Times

Crime Plus

नई दिल्ली। टीम डिजिटल। नेताजी सुभाष पैलेस इलाके में बीते वीरवार को हुई एक युवक के साथ लूटपाट में पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मो. ताजदार और मो. इरशाद के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जेजे कॉलोनी, शकूरपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच लूट के फोन व पीडि़त का लूट का सामान भी जब्त किया है। दोनों आरोपी काफी कुख्यात बदमाश है। जो वारदात करते हुए पीडि़त के साथ कुछ भी कर सकते हैं। आरोपी लूट का सामान और किसको बेचा करते हैं। पुलिस आरोपियों का नेटवर्क जानने की कोशिश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीरवार सुबह सवा छह बजे एनएसपी बस स्टैंड पर एक युवक को बदमाशों ने लूट लिया था। पुलिस मौके पर पहुंची। पीडि़त किशोर साहू ने बताया कि वह जे ब्लॉक जे जे कॉलोनी शकूरपुर बस्ती में रहता है। वह चांदनी चौक में हवलाई का काम करता है। वह मूलरूप से मधुबनी बिहार का रहने वाला है। सुबह सवा छह बजे वह चांदनी चौक जाने के लिये एनएसपी बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था।

आजादपुर की तरफ से तीनों बदमाश उसके पास आए। उससे वहां खड़े होने का कारण पूछा। अभी वह कुछ समझ पाता,एक बदमाश उसके पीछे गया और गला दबा दिया। उसको सांस लेने में काफी दिक्क्त होने लगी। वह बेहोशी की हालत में हो गया। तभी बदमाशों ने उसके कई हजार रुपये और फोन जबरन जेब से निकाल लिया। उसको वहीं पर फैंककर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।

एसएचओ आशिष दलाल के निर्देशन में एसआई नीरज राठी एएसआई तेजवीर, हेड कांस्टेबल जितेंद्र, सुरेश और कांंस्टेबल कुंवर पाल को आरोपियों को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस टीम ने वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और जेल से बाहर आए बदमाशों व संदिगधों की लिस्ट तैयार की।

हयूमैन सॉर्से की सहायता से आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की और उनके ठिकानों पर छापेमारी की। काफी मशक्कत करने के बाद दोनों आरोपियों को इलाके से अलग अलग जगहों से दबोच लिया। दोनों आरोपी पहले हत्या, डकैती और स्नैचिंग के कई मामलों में शामिल पाए गए थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments