कागज की गड्डी थमा दिनदहाड़े लाखों के गहने ठगे
Navodaya TimesCrime Plus
नई दिल्ली। टीम डिजिटल। अमन विहार इलाके में कागज की गड्डी थमाकर ठगों ने दिनदहाड़े एक महिला के सोने के गहने ठग लिये। वारदात के बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वारदात की जगह पर लगे कुछ सीसीटीवी कैमैरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की है।
जानकारी के मुताबिक पीडि़त महिला किराड़ी अमन विहार इलाके में परिवार के साथ रहती है। जिन्होंने पुलिस को बताया कि वह जगदंबा मार्किट से सब्जी खरीदने गई थी। शाम पांच बजे जब वह कर्ण पब्लिक स्कूल के पास पहुंची। एक नागालिग अपने एक अन्य साथी के साथ मिला।
जिन्होंने रास्ते में ही उसे रोक लिया। उसमें से एक ने कहा कि हमारे पास पांच सौ रुपये की गड्डी है। जिसको आप बैंक में जमा करवा दो। हमारा खाता नहीं हैं। उसने कपड़े में गड्डी भी दिखाई,जिसमें पांच सौ रुपये का नोट दिखाई दिया। बदले में दोनों ने उससे उसके सोने के गहने मांगे। उसने तुरंत दो सोने की अंगूठी,चैन और टॉप्स उतारकर दे दिये। दोनों ने उसको कपड़े में रखी गड्डी थमा दी।
दोनों वहां से चले गए,जबकि वह भी गड्डी को लेकर अपने घर आ गई। जब उसने सिलाई लगे कपड़े की सिलाई हटाकर गड्डी देखी। उसमें कागज के सिवाय कुछ नहीं था। वह तुरंत वारदात वाली जगह पर पहुंची। जहां पर दोनों लडक़े नहीं थे। परिवार वालों को ठगी होने की बात बताई। जिसके बाद पुलिस को वारदात की जानकारी दी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment