ओमीक्रोन वैरिएंट के कारण शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।कोविड-19 के नए वैरिएंट ‘ओमीक्रोन’ को लेकर बढ़ती चिंता के बीच वित्तीय, आईटी और ऑटो जैसे बड़े शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 585.22 अंक या 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,521.93 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में गिरावट के साथ निफ्टी 191.40 अंक या 1.12 फीसदी गिरकर 16,835.05 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.61 प्रतिशत की गिरावट एचडीएफसी में हुई। एचयूएल में 1.22 प्रतिशत और मारुती में 0.88 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। इसके अलावा एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एसबीआई के शेयरों में भी गिरावट देखी गई।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रवर्तकों को 15 वर्षों के बाद निजी बैंकों में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने की अनुमति देने से इंडसइंड बैंक के शेयर एक प्रतिशत से अधिक चढ़ गए। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुकव्वार को सकल आधार पर 5,785.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। कोविड-19 के नए वैरिएंट के कारण एशिया के अन्य बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई।
डॉलर के मुकाबलेरुपया पांच पैसे मजबूत
कोरोना वायरस के अधिक संक्रामक स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ को लेकर बढ़ती चिंता तथा घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के बावजूद सोमवार को रूपया शुरूआती कारोबार के दौरान बढ़त के साथ खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया पांच पैसे की मजबूती के साथ 74.84 पर खुला और शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.82 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, भारी अस्थिरता के बीच स्थानीय सौदों में लाभ देर से कम हुआ, जिससे रुपया 10:35 बजे नौ पैसे की गिरावट लेकर 74.98 पर कारोबार कर रहा था।
वही शुक्रवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 37 पैसे गिरकर महीने के सबसे कम स्तर 74.89 पर रहा। फंड के निरंतर बहिर्वाह से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि और दक्षिण अफ्रीका में इस वायरस के एक नए स्वरूप से बढ़ती चिंताओं के कारण लॉकडाउन को लेकर निवेशकों की चिंता फिर से शुरू हो गई है।
इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 4.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशक शुकव्रार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे। उन्होंने एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार 5,785.83 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment