सिपाही पर पिस्टल तानने वाला मुल्ला मुठभेड़ में दबोचा
Navodaya TimesCrime Plus
नई दिल्ली। टीम डिजिटल। पिछले ही हफ्ते वीरवार की रात को जहांगीर थाने में तैनात सिपाही की कनपटी पर पिस्टल तानकर उसकी बुरी तरह से पिटाई करने और उसके साथ लूटपाट करने वाले एक शातिर बदमाश को बाहरी उत्तरी जिला की स्पेशल स्टॉफ पुलिस ने एक मुठभेड़ में दबोच लिया है। बदमाश के पैर में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली मारी। आरोपी की पहचान प्रमोद उर्फ मुल्ला के रूप में हुई है। आरोपी प्रमोद उर्फ मुल्ला स्वरूप नगर का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चोरी की बाइक, अवैध पिस्टल और तीन कारतूस जब्त किये हैं। पुलिस आरोपी के साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त बिजेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि जहांगीरपुरी में हुई वारदात के बाद से ही जिला स्पेशल स्टॉफ टीम बदमाशों के बारे में जानकारी इक्_ा कर रही थी। जिनको पकड़े गए बदमाश प्रमोद उर्फ मुल्ला के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र के इलाके में आने की जानकारी मिली थी। हयूमैन सॉर्से ने बताया था कि प्रमोद के पास अवैध पिस्टल हो सकती है। जो भागने के प्रयास में पुलिस पर गोली भी चला सकता है।
वह काफी खूंखार तरीके का बदमाश है। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। जब आरोपी को रुकने का इशारा किया। आरोपी प्रमोद ने पुलिस टीम को देखते ही उनपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें पुलिस वाले बाल बाल बचे,आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने आरोपी पर गोलियां चलाई। एक गोली उसके पैर में लगी। आरोपी सडक़ पर गिर गया। तभी पुलिस टीम ने उसको दबोच लिया।
उसके पास से अवैध पिस्टल कारतूस जब्त किये। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। पुलिसकर्मी के हाथ,पैर और सिर में गंभीर चोट भी लगी। पूछताछ करने पर पता चला कि वह पहले भी कई लूट,हत्या की कोशिश और अन्य संगीन मामलों में शामिल रहा है ।
बीते वीरवार को अपने साथी के साथ जहांगीरपुरी इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर गालियां चलाई। उससे पहले जहांगीरपुरी थाने में तैनात सिपाही अमरदीप जब इलाके में गश्त पर था। अमरदीप ने उनको रोका और अपना परिचय देते हुए गाली न देने को कहा। इतने में ही उनमें से एक ने अपने पास से एक पिस्टल निकली और उसकी छाती पर तान कर ट्रिगर दबा दिया लेकिन गोली नहीं चल पाई।
फिर उन प्रमोद उर्फ मुल्ला ने साथी के साथ सिपाही अमरदीप की लात घुसों से मारपीट की ओर उसका पर्स भी लूट लिया और उसे जख्मी हालत में वहीं छोड़ फरार हो गए थे। अमरदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया था। आज बाहरी उत्तरी जिले के स्पेशल स्टाफ ने तकनीकी मदद और गुप्त सूचना के आधार पर प्रमोदञ्चमुल्ला को पकडऩे के लिए जाल बिछाया। जहां थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र के इलाके में प्रमोद के आने की सूचना मिली।
जब प्रमोद उर्फ मुल्ला को रोकने के लिए पुलिस ने इशारा किया तो उसने बेधडक़ पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया।पुलिस ने अपने बचाव में भी फायर किया और प्रमोद के पैर में गोली लगी और उसे बमुश्किल काबू किया गया। आरोपी प्रमोद उर्फ मुल्ला स्वरूप नगर का रहने वाला है और पहले भी कई लूट,हत्या की कोशिश और अन्य संगीन मामलों में संलिप्त रहा है । मुठभेड़ के दौरान प्रमोद से एक पिस्टल,4 राउंड ( 2 फायर किए हुए, 1 पिस्टल में फंसा हुआ और 1 जिंदा) और एक चोरीशुदा बाईक बरामद हुई । इस मुठभेड़ में एक सिपाही को भी चोटे आई है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment