कोरोनाः डेल्टा वैरियंट से सताई दुनिया के लिए वरदान हो सकता है ओमिक्रोन
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से सताई दुनिया को ओमिक्रोन का आना नई राहत भी हो सकता है। अभी तक ओमिक्रोन के संक्रमण के जितने भी मामले आएं हैं, उनमें 90 प्रतिशत दक्षिण अफ्रीका में हैं। अफ्रीका के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि डेल्टा की तुलना मेंओमिक्रोन के लक्षण बहुत ही अलग हैं और हल्के हैं।
इस वक्त दुनिया में डेल्टा वैरिएंट ही सबसे ज्यादा फैला हुआ है। कुल मामलों में से 90 फीसद मामले इस वैरिएंट के हैं और यह अब तक सामने आए वैरिएंट्स में से सबसे घातक माना जा रहा है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमिक्रोन को चिंताजनक वैरिएंट की श्रेणी में रखा है मगर उसका कहना है कि यह कितना घातक है, यह जानने के लिए अभी पर्याप्त डाटा नहीं है।
डेल्टा को रिप्लेस कर देगा
कुछ विशेषज्ञ यह उम्मीद जता रहे हैं कि ओमिक्रोन दुनिया से डेल्टा को रिप्लेस कर देगा। यह ज्यादा तेजी से फैल रहा है और इसके लक्षण चिंताजनक श्रेणी के अभी तक नजर नहीं आए हैं।
ऐसे में इसका आना कोरोना से सताई दुनिया के लिए एक वरदान भी हो सकता है। वायरोलोजिस्ट मार्क वैन रांस्ट के अनुसार डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रोन बहुत कम घातक मगर तेज प्रसार वाला है। यह सकारात्मक खबर है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment