सीनियन सीटिजन की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला करने वाले बदमाश पकड़े
Navodaya TimesCrime Plus
नई दिल्ली। टीम डिजिटल। भारत नगर पुलिस ने दो ऐसे शातिर बदमाशों को ऑपरेशन सजग के तहत गिरफ्तार किया है। जिन्होंने पिछले ही हफ्ते एक सीनियर सीटिजन की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर लूटपाट की थी। आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ कादी और महावीर के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्कूटी और लूट की रकम जब्त की है। प्रिंस उर्फ कादी तीन जबकि महावीर चार वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क के बारे में जानने की कोशिश कर रही है।
पुलिस उपायुक्त ऊषा रंगनानी ने बताया कि ऑपरेशन सजग के तहत, अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने बदमाशों की धड़पकड़ करके नागरिकों में विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिये 24 घंटे गश्त पर रहती है। संदिगधों को देखते ही पूछताछ करती है।
बीते रविवार को जब एएसआई रविंदर कांस्टेबल मनमोहन और साधु राम स्वामी नारायण मार्ग, अशोका गार्डन में लक्ष्मीबाई कॉलेज रोड के पास बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने एक स्कूटी पर दो संदिग्धों को गंडा नाला की ओर से आते देखा।
पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका तो वे स्कूटी का कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। स्कूटी की जांच करने पर स्कूटी इलाके से ही चोरी की पता चली। दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि 3 दिन पहले एक वरिष्ठ नागरिक के साथ उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर उससे नकदी,घड़ी और फोन लूटा था।
दोनों आरोपी पहले चोरी, स्नैचिंग और डकैती के कई मामलों में शामिल पाए गए थे। वे बेरोजगार हैं और स्मैक के आदी हैं, जिससे आसान पैसा कमाने के लिए स्नैचिंग और डकैती करते हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment