सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 500 अंकों का उछाल, निफ्टी 17,200 के पार
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस के शेयरों में बढ़त से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 से अधिक अंक चढ़ गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 504.75 अंक या 0.88 प्रतिशत के उछाल से 57,765.33 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 149.65 अंक या 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,203.60 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक पांच प्रतिशत चढ़ गया। एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, टीसीएस तथा इन्फोसिस के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज का शेयर नुकसान में था।
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 153.43 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,260.58 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 27.50 अंक या 0.16 प्रतिशत के लाभ से 17,053.95 अंक रहा था।
रुपया शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 21 पैसे की बढ़त के साथ 74.86 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। घरेलू शेयर बाजारों में उछाल और वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से रुपये की धारणा को बल मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.91 प्रति डॉलर पर मजबूत रुख के साथ खुला। बाद में यह और सुधार के साथ 74.86 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र के बंद स्तर की तुलना में यह 21 पैसे की बढ़त है।
सोमवार को रुपया 18 पैसे की गिरावट के साथ 75.07 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह इसका पांच सप्ताह का निचला स्तर है। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 96.14 पर आ गया।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment