फजी तरीके से चैक बुक लेकर निकाले 25 लाख रुपये

फजी तरीके से चैक बुक लेकर निकाले 25 लाख रुपये

Navodaya Times

Crime Plus

नई दिल्ली। टीम डिजिटल। कंझावला इलाके में ठगों ने एक रिटायर्ड अध्यापक की फर्जी तरीके से चैक बुक निकालकर 25 लाख रुपये निकाल लिये। आरोपियों ने बैंक में फोन नंबर अपडेट करवाया और फर्जी आधार कार्ड के जरिए चेक बुक जारी करवाकर वारदात को अंजाम दिया है। बैंक और पुलिस के काफी चक्कर लगाने के बाद पुलिस ने उनकी बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपियों की पहचान कर उनको पकडऩे की कोशिश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पीडि़त हरी प्रकाश जोंती गांव कंझावला इलाके में रहते हैं। वह दिल्ली के सरकारी स्कूल से पिछले साल रिटायर हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनका एसबीआई बैंक में खाता है,उसी बैंक में उनकी पैंशन आती है। उनके खाते में कई लाख रुपये थे।

जिनको उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिये जोडक़र रखा हुआ था। बीते फरवरी महीने में उनको पता चला कि उनके खाते से 25 लाख रुपये किसी ने निकाल लिये हैं। बैंक अधिकारियों से पूछताछ करने के बाद पता चला कि किसी परिवार वाले ने ही पैसे निकाले हैं। जिसको लेकर उन्होंने बैंक अधिकारियों को ऐसा होने से मना कर दिया। मामले की जानकारी स्थानीय थाने में दी। लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

कई बार जिले के आला अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर आरोपियों को पकडऩे की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब कंझावला थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments