भारत में आयुर्वेदिक पर्सनल केयर ब्रांड आयुथवेदा के 10 स्टोर और खुलने की योजना, जानें क्या है खास

भारत में आयुर्वेदिक पर्सनल केयर ब्रांड आयुथवेदा के 10 स्टोर और खुलने की योजना, जानें क्या है खास

Navodaya Times

Life OK

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।आयुथवेदा भारत के सबसे तेजी से बढ़ते आयुर्वेदिक पर्सनल केयर ब्रांड के रूप में तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड है। इस ब्रांड की विशेषज्ञता विश्वस्तरीय ब्यूटी तथा वेलनेस प्रोडक्ट तैयार करने की है।आयुर्वेदिक पर्सनल केयर ब्रांड आयुथवेदा ने दिल्ली के पीतमपुरा, एनसीपी के पैसिफिक मॉल में पहला फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया था। इसका उद्घाटन अभिनेत्री हिना खान ने किया।कंपनी ने मार्च 2022 तक 10 और स्टोर खोलने की योजना बनाई है।

एमिल फार्मास्यूटिकल्स का प्रतिष्ठित सब-वेंचर, आयुथवेदा की शुरूआत 2020 में महामारी के दौरान हुई थी। अपनी शुरूआत से ही यह आयुर्वेदिक ब्रांड निरंतर आगे बढ़ रहा है। आगामी तीन वर्षों में 100 करोड़ रुपये के बड़े राजस्व का लक्ष्य रखते हुए, कंपनी ने वित्त वर्ष-2020-21 में 12 करोड़ रुपये का वार्षिक रिटर्न हासिल किया है।

लॉन्च पर अपने विचार व्‍यक्‍त करते हुये अभिनेत्री हिना खान ने कहा Le, “मेरे लिये यह बहुत ही सम्मान की बात है कि मुझे आयुथवेदा के पहले फ्लैगशिप स्टोर के उद्घाटन का हिस्सा बनने का मौका मिला। मुझे आयुर्वेद पर बहुत विश्‍वास है और मैं यह कबूल करना चाहूँगी कि मुझे अपने लिये भी पर्याप्त प्रोडक्ट नहीं मिले। इस मौके के साथ मुझे ऐसा लगता है कि आज मैं आयुथवेदा के सफर का बड़ा हिस्सा बन गई हूं। मुझे कहने में जरा भी संकोच महसूस नहीं हो रहा कि इनके प्रोडक्ट बिलकुल वैसे ही जैसा कहा जा रहा है और यह जीरो साइड इफेक्ट के साथ हैं। जो अपने जवां और दमकते पहलू को दिखाना चाहते हैं, आयुथवेदा उनके लिये ही है और उन्‍हें ये उत्‍पाद जरूर अपनाने चाहिये।“

इस शानदार लॉन्च के बारे में, डॉ. संचित शर्मा, फाउंडर एवं डायरेक्टर, आयुथवेदा ने कहा, “पहले से ही स्किनकेयर और पर्सनल केयर के सेगमेंट में एक मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के बाद; इस स्टोर को लॉन्च करने से हमें अपने टारगेट ग्राहकों तक पहुँचने में ज्यादा मदद मिलेगी। देश भर में ज्यादा से ज्यादा नई पीढ़ी और जेनजेड ग्राहकों के आयुर्वेद के फायदों को तेजी से अपनाने के साथ, हम इस क्षेत्र में अग्रणी बनने के लिये पूरी तरह तैयार हैं। आगे और भी कई चीजों के लॉन्च की योजना के साथ, हमें पूरा विश्वास है कि हम ग्राहकों को अपने बेमिसाल आयुर्वेद-आधारित पेशकश के साथ मंत्रमुग्ध करते रहेंगे।“

भारतीय स्किनकेयर तथा पर्सनल केयर सेगमेंट में निर्विवाद लीडर बनने के लक्ष्य के साथ, आयुथवेदा अभी चार बेसिक कैटेगरी में शुद्ध प्रोडक्ट्स की रेंज देता है- फेस केयर, हेयर केयर, बाथ और बॉडी केयर इंटीमेट और हाइजीन केयर।

आयुथवेदा के विषय में

अयुथवेदा भारत का सबसे तेजी से बढ़ता आयुर्वेदिक पर्सनल केयर ब्रांड है जो विश्व स्तरीय ब्यूटी एवं वेलनेस प्रोडक्ट्स को तैयार करने में माहिर है। ये हानिकारक रसायनों, पैराबीन्स और कृत्रिम रंगों से 100% मुक्त हैं। 2020 में स्थापित, आयुथवेदा का मुख्यालय नई दिल्ली में है। यह भारतीय बाजार को प्रभावित करने वाले संदिग्ध और निम्न गुणवत्ता वाले उत्पादों की भीड़ में ग्राहकों को सर्वोत्तम और सुरक्षित सौंदर्य उत्पाद और फॉर्मूलेशन प्रदान करता है। यह फेस केयर, हेयर केयर, बाथ और बॉडी केयर इंटीमेट और हाइजीन केयर के लिये उत्पादों की एक पूरी श्रृंखला प्रदान करता है।



from Navodayatimes News

Comments