G20: PM मोदी ने वन अर्थ-वन हेल्थ का दिया नारा तो कोवैक्सीन के अप्रूवल में देरी पर जताई नाराजगी
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-20 की बैठक को संबोधित करते हुए वन अर्थ-वन हेल्थ को पुरजोर तरीके से उठाया।उन्होंने मंच से कहा कि आज दुनिया को इस नजरिये से मिलकर काम करने की जरुरत है। ताकि जब कभी-भी ऐसी आपदा आए जो पूरे मानव जाति के लिये चुनौती बनें उस समय एकजुट होकर मुकाबला कर सकें। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने WHO से अपील की जल्द से जल्द कोवैक्सीन को मान्यता प्रदान करें ताकि कोरोना के खिलाफ हमारी जंग और भी प्रभावी हो सकें। उन्होंने भरोसा दिया कि भारत जल्द ही वैश्विक संक्रमण को रोकने के लिये अगले वर्ष में 5 बिलियन वैक्सीन डोज तैयार करेगा।
कांग्रेस हाईवे पर ही नमाज पढ़ने की देते थे इजाजत, BJP शासनकाल में यह हमें मंजूर नहीं : अमित शाह
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-20 की बैठक में हिस्सा लेने के लिये इटली की राजधानी रोम पहुंचे हुए है। भारत में स्वदेशी निर्मित कोवैक्सीन को WHO के मान्यता का अभी-भी इंतजार है। हालांकि इसकी प्रक्रिया चल रही है। लेकिन वैश्विक मंच से नरेंद्र मोदी ने प्रक्रिया में देरी को लेकर WHO के कार्यप्रणाली की और दुनिया का ध्यान खींचा है।
पीएम मोदी ने यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं के साथ वैश्विक मुद्दों पर की व्यापक चर्चा
मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से पूरी दुनिया बदल गई,वो हमारे लिये एक संदेश है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि अंतराष्ट्रीय आवाजाही में तेजी लाने के लिये आवश्यक है कि वैक्सीन सर्टिफिकेट्स को जल्द से जल्द मान्यता मिलनी चाहिये। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि जब दुनिया कोरोना संकट से लड़ रही थी तो भारत ने भी प्रभावी ढंग से लड़ाई लड़ी। उन्होंने हाल ही में भारत के 100 करोड़ वैक्सीन पूरे होने को भी प्रमुखता से उठाया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमनें लगभग 150 से भी ज्यादा देशों को कोरोना वैक्सीन सप्लाई की। ताकि कोरोना के खिलाफ जंग कहीं से कमजोर नहीं हो।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment