नजफगढ़ में थाने से चंद कदमों चली गोलियां

नजफगढ़ में थाने से चंद कदमों चली गोलियां

Navodaya Times

Crime Plus

नजफगढ़ में थाने से चंद कदमों चली गोलियां - नकाब पहन आए दो बदमाश ने भीड़ भरे मिठाई दुकान पर चलाई गोलियां, हुए फरार नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक ओर द्वारका जिला पुलिस इलाके के बदमाशों पर नकेल कसने और अपराध कम होने के दावें कर रही है। दूसरी ओर हर दूसरे दिन कोई न कोई इलाका गोलियों की आवाज से गूंज उठता है। इलाके के बदमाश इतने बेखौफ हैं कि सुनसान इलाका तो दूर की बात है थानों के पास पुलिस को चुनौती देते हुए सरेआर फायरिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बड़े आराम से फरार भी हो जा रहे हैं। ऐसी की एक वारदात रविवार शाम नजफगढ़ में छावला स्टैंड पर एक नामी मिठाई की दुकान पर हुई है। जहां आए दो नकाबपोश बदमाश गोलियां चला मौके से फरार हो गए। इस दौरान दुकान में कर्मचारियों के साथ ही काफी संख्या में ग्राहक भी थे। गनीमत ये रही की दुकान में काम करने वाले किसी भी कर्मचारी या ग्राहक को गोली नहीं लगी। जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की है। नजफगढ के छावला स्टैंड पर स्थित मित्तल स्वीट्स के नाम की एक मिठाई की दुकान है। दुकान के मालिक राकेश मित्तल ने बताया किय यह घटना के समाय दुकरान में 6 -7 के करीब कर्मचारी और त्यौहार का समय होने के कारण काफी संख्या में मिठाई खरीदने पहुंचे ग्राहक मौजूद थे। इसी दौरान अचानक से दो अनजान नकाबपोशों ने दुकान के अंदर पहुंचे और अपने साथ लाए पिस्टल से एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गोली चलने से दुकान ही नहीं पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। गनीमत ये रही की ये गोलियां दुकान में काम कर रहे किसी भी कर्मचारी को नहीं लगी। उन्होंने बताया है कि उनका किसी से भी कोई विवाद नहीं है और ना ही उनसे अब तक कोई रंगदारी मांग की गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही नजफगढ़ थाना की पुलिस ने मौके पहल पहुंच जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से तीन गोलियों के खोखे मिले हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर बदमाशों का पता लगा रही है। इधर त्यौहारों के मौके पर पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के दावे कर रही है। यहां तक की वरिष्ठ अधिकारी भी सडक़ों पर उतर पेट्रोलिंग कर रही है। इसके बावजूद बेखौफ अपराधी सरेआम फायरिंग की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments