सपा वोटर लिस्ट से कटवाएगी गलत नाम, चलेगा अभियान
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली (टीम डिजिटल):दिल्ली से सटे नोएडा में समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण की मासिक बैठक रविवार को सेक्टर 35 स्थित मोरना गांव में हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने की एवं संचालन महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने की। बैठक से पहले लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई । सपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। बैठक में नवम्बर माह में निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने व गलत नाम कटवाने के लिए चलाए जाने वाले अभियान में कार्यकताओं से अपील की गई।
इस अवसर पर सपा जिला महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी गांव गांव जाकर चौपाल लगाएगी और सपा शासनकाल की उपलब्धियों एवं आगामी एजेंडे से जनता को रूबरू कराएगी। चौपाल में स्थानीय लोगों के अलावा पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और उस गांव की बूथ कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। भाजपा की तानाशाही सरकार का अंत होने जा रहा और प्रदेश में विकास की इबारत लिखने वाले अखिलेश यादव की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment