राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि
Navodaya TimesKhabre
नईदिल्ली/ टीम डिजिटल।कांग्रेस ने रविवार को देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे समय में, जब लोकतंत्र के सभी स्तंभ ‘‘कमजोर’’ किए जा रहे हैं, पटेल के योगदान को याद रखना महत्वपूर्ण है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘‘उनका संघर्ष हमें किसानों के दमन के खिलाफ एवं किसानों के हक के लिए न्याय की लड़ाई में चट्टान की तरह डटे रहने की प्रेरणा देता है।’’
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चौथे दिन बढ़ोतरी, भाजपा शासित मप्र में पेट्रोल 120 रुपये के पार
राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘आज जब हमारे लोकतंत्र के सभी स्तंभ कमजोर किए जा रहे हैं, हमें सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करना होगा। इन स्तंभों का निर्माण करने वाले कांग्रेस नेताओं में से एक महत्वपूर्ण आवाज उनकी भी थी। लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है।’’
मोदी सरकार ने जस्टिस अशोक भूषण को बनाया NCLAT का चेयरमैन
पप्पू यादव बोले- पूर्व CAG विनोद राय को माफी नहीं, फांसी की सजा मिलनी चाहिए
प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने बारदोली सत्याग्रह में किसानों के हक, स्वाभिमान और सम्मान की आवाज बुलंद की। उनका संघर्ष हमें किसानों के दमन के खिलाफ एवं किसानों के हक के लिए न्याय की लड़ाई में चट्टान की तरह डटे रहने की प्रेरणा देता है।’’
वानखेड़े के परिवार ने की सोमैया से मुलाकात, नवाब मलिक बोले- बोतल से बाहर आ गया है जिन्न
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक टविटर हैंडल पर कहा, ‘‘भारत को एकजुट रखने की इस लड़ाई में, नफरत पर प्यार की जीत सुनिश्चित करने की इस लड़ाई में, हमारे, किसानों को, हमारे लोगों को हमारे देश को बचाने की इस लड़ाई में हम भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को आज और हर दिन याद करते हैं।’’ केंद्र 31 अक्टूबर को पटेल की जयंती को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाता है।
यूपीए सरकार के खिलाफ साजिश में ‘मुख्य कठपुतली’ थे विनोद राय, देश से मांगें माफी : कांग्रेस
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment