सोमवार को गोवा जाएंगे केजरीवाल

सोमवार को गोवा जाएंगे केजरीवाल

Navodaya Times

Delhi NCR

-चुनाव को देखते हुए कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं नई दिल्ली। आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर गोवा जा रहे हैं। वह सोमवार को गोवा जाएंगे। सीएम केजरीवाल गोवा पहुंचने के बाद वहां प्रेसवार्ता भी करेंगे। गोवा में अाप के राष्ट्रीय संयोजक चुनाव को देखते हुए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।इससे पहले भी दो बार गोवा में केजरीवाल बड़ी घाेषणाएं कर चुके हैं। गत जुलाई में पणजी में अपने संबोधन के दौरान गोवा विधानसभा चुनाव से पहले फ्री बिजली अादि की बड़ी घोषणाएं की थीं, जिन्हें उन्होंने 'केजरीवाल की गारंटी' बताया था। केजरीवाल ने उस समय कहा था कि गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो हर महीने लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। इसके अलावा किसानों के लिए पूरी तरह से बिजली फ्री देने की घोषणा भी की थी। बता दें कि पंजाब और उत्तराखंड के बाद यह तीसरा चुनावी राज्य है, जहां आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल का पूरा फोकस है। इसके बाद सितंबर में केजरीवाल गोेवा में बेरोजगारी का भी मुद्दा उठा चुके हैं।जिसमें उन्होेंने सरकार आने पर बेरोजगारी भत्ता देेने की बात कही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments