दिल्ली में डेंगू ने मचाया कहर, केजरीवाल सरकार ने अस्पतालों के लिए जारी की नई गाइडलाइन 

दिल्ली में डेंगू ने मचाया कहर, केजरीवाल सरकार ने अस्पतालों के लिए जारी की नई गाइडलाइन 

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली में कोरोना वायरस के कहर से अभी दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत मिली ही थी कि डेंगू,मलेरिया और चिकनगुनिया ने परेशानी बढ़ा दी है। जिससे अब दिल्ली सरकार ने पहले कोरोना के लिये आरक्षित बेड्स में कमी करते हुए नए आदेश जारी किये है।

ड्रग केस: नवाब मलिक के आरोप से आहत हुए BJP नेता, ठोका 100 करोड़ का मानहानि केस

बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में लगातार डेंगू के मरीज पहुंच रहे है। जिस कारण पहले के गाइडलाइन में बदलाव किये गए है। इसी कड़ी में अब लोकनायक अस्पताल में कोरोना मरीजों के पहले के निर्धारित 700 बेड्स की संख्या घटाकर अब 450 की गई है। ताकि डेंगू,मलेरिया आदि के मरीजों का समुचित इलाज हो सकें। वहीं दिल्ली सरकार ने एक अहम कदम में सभी निजी अस्पतालों से कहा है कि कोरोना मरीजों के लिये मात्र 10 फीसदी सीट ही आरक्षित रखा जाए।

पटेल को गृह मंत्री शाह ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश को एकता के सूत्र में बांधने में अतुलनीय योगदान

मालूम हो कि डेंगू के फिर से कहर ने दो साल पहले हुए स्थिति का याद दिला दिया है। जिसके तहत 2019 में देश भर में 1.14 लाख डेंगू के मामले सामने आए थे। जबकि इस साल अब तक ही 85 हजार नए मरीज मिल चुके है। जिसको देखते हुए सरकार का यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments