चेन्नई के कावेरी अस्पताल में हुई रजनीकांत की ब्रेन सर्जरी, पढ़ें अब कैसी है तबियत
Navodaya TimesFilmi Duniya
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth)अस्पताल में भर्ती हैं।रजनीकांत हेल्थ चेकअप के लिए चेन्नई के कावेरी अस्पताल गए थे और उन्हें वहां भर्ती कर लिया गया है।अस्पताल ने बताया कि अभिनेता के मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति बहाल (Blood supply Restoration) करने के लिए शुक्रवार को सर्जरी की गई है और उनकी स्थिति अब बेहतर हो रही है।अस्पताल ने कहा कि रजनीकांत को 28 अक्टूबर को चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के अनुसाररजनीकांत चेन्नई के कावेरी अस्पताल में हेल्थ चेकअप के लिए गए थे, जिसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया।कावेरी अस्पताल द्वारा जारी एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि 'डॉक्टरों के एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा रजनीकांत के स्वास्थ्य का पूरी तरह से मूल्यांकन किया गया और उन्हें कार्टाइड आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन (CAR) सर्जरी कराने की सलाह दी गई।
हाल ही में रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (Dada Saheb Phalke Award) से सम्मानित किया गया था और उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी खास मुलाकात की थी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment