तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर,हुई मौत
Navodaya TimesCrime Plus
तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर,हुई मौत ओखला के क्राइन प्लाजा के पास हुआ हादसा नई दिल्ली:टीम डिजिटल:ओखला स्थित क्राउन प्लाजा के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को जोरदार जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे जिजो पी पाल (37) की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि जिजो सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़े हुए हैं। इसी बीच कैट्स एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई और उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने जिजो पी पाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि मौके से आरोपी वाहन चालक फरार होने के फिराक में था मगर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी चालक की पहचान जेजे कालोनी खानपुर निवासी पुरुषोत्तम के तौर पर की गई है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। साउथ ईस्ट जिला की डीसीपी ईशा पांडे ने बताया कि जिजो पी पाल मूलरूप से केरल के रहने वाले थे। इन दिनों वह महावीर एंक्लेव, पालम में रहते थे और फरीदाबाद स्थित एक जिनी अस्पताल में नर्सिंग सहायक के तौर पर काम करते थे। घटना के वक्त वह ड्यूटी पर जा रहे थे। उनके परिवार में पत्नी मैरी थामस और पांच साल की बेटी है। मैरी भी एक निजी अस्पताल में काम करती हैं। शनिवार सुबह वह अस्पताल जाने के लिए मोटरसाइिकल से फरीदाबाद जा रहे थे। इसी बीच क्राउन प्लाजा के पास एक ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि उनकी सांसे थम गईं हैं। उन्हें कैट्स एंबुलेंस की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना के बाद आरोपी चालक फरार होने के फिराक में था। घटना के वक्त वह सरिता विहार की ओर से जा रहा था और तारा अपार्टमेंट की ओर उसे जाना था। हादसा के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक जब्त कर लिया गया है और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment