राजधानी में अधिकतर स्कूल नवम्बर के दूसरे हफ्ते से शुरू करेंगे कक्षाएं 

राजधानी में अधिकतर स्कूल नवम्बर के दूसरे हफ्ते से शुरू करेंगे कक्षाएं 

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/पुष्पेंद्र मिश्र।दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा राजधानी में 19 महीने बाद पहली से आठवीं तक के स्कूल खोलने की अनुमति देने के बाद राजधानी में आज से कुछ स्कूल खुलने जा रहे हैं। हालांकि अधिकतर स्कूल त्यौहारी सीजन बाद और नवम्बर के दूसरे हफ्ते से खोलने की योजना बना रहे हैं।

18 लाख अभिभावकों से सीधा संपर्क करेंगे स्कूल मित्र : सिसोदिया, अभिभावक संवाद कार्यक्रम हुआ लांच

कई स्कूलों को अभिभावकों ने दिया कंसेंट का जवाब प्रिंसिपलों का कहना है कि हमने अभिभावकों अक्तूबर के अंतिम हफ्ते में कंसेंट भेज दी थी जिसके धीरे-धीरे जवाब आने शुरू हो गए हैं। रोहिणी स्थित माउंट आबू स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति अरोड़ा ने कहा कि 8 नवम्बर के बाद वह छठी, सातवीं, आठवीं के लिए स्कूल खोलेंगी। धीरे-धीरे छोटी कक्षाओं को भी बुलाया जाएगा। ट्रांसपोर्ट के लिए अभी 15-20 दिन का समय स्कूल को लगेगा। तब तक बच्चों को अपने साधन से आना होगा। शालीमार बाग स्थित मॉर्डर्न पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अल्का कपूर ने कहा कि वह भी 8वीं तक के छात्रों के लिए छठ के बाद स्कूल खोलने पर विचार कर रहीं हैं। अभिभावकों को कंसेट भेजी जा चुकी है।

दृष्टिहीन शिक्षकों का रीडर अलाउंस बढ़ाए यूजीसी: डीटीए

सुबह 8 से 11 और 11 से 2 बजे तक लगेंगी कुछ स्कूल में क्लासें कुछ बच्चे 19 माह बाद स्कूल आने के लिए उत्साहित हैं और कुछ अभिभावक भी बच्चों को भेजने के लिए तैयार हैं। बाकी बचे 60-70 फीसद बच्चों के लिए वह हाइब्रिड मोड ऑन रखेंगी। जिससे बच्चे घर बैठे क्लास रूम की पढ़ाई का लाभ ले सकेंगे। मयूर विहार फेस 3 स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सतबीर शर्मा ने कहा कि 5-6 फीसद अभिभावकों की कंसेट आ गई हैं। जो कल से बच्चों को भेजना शुरू करेंगे। वहीं द्वारका स्थित जिंदल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल उत्तम सिहं ने कहा कि हम नवम्बर के दूसरे हफ्ते से स्कूल खोलने जा रहे हैं। जिसके लिए सुबह 8 से 11 और सुबह 11 से दोपहर 2 बजे की दो शिफ्टों में पढ़ाई की तैयारी की गई है।

उच्चतम न्यायालय ने एनटीए को नीट-यूजी 2021 परिणाम घोषित करने की अनुमति दी

शिक्षा निदेशालय के स्कूलों को निर्देश -फेस मॉस्क और शारीरिक दूरी अनिवार्य -50 फीसद क्षमता के साथ ही स्कूल खोले जा सकेंगे -स्कूल स्ट़ॉफ और छात्रों को कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन -छात्रों को दोपहर के भोजन, किताबों या किसी अन्य स्थिर सामान को साझा करने की अनुमति नहीं होगी -केवल अभिभावक की अनुमति पर ही बच्चे स्कूल आ सकेंगे -बच्चों की संख्या अधिक होने पर स्कूल अलग-अलग टाइम टेबल बनाएंगे -स्कूलों में वैक्सीनेशन सेंटर क्षेत्र को बच्चों से बंद रखा जाएगा -जिला प्रशासनों से निदेशालय ने कहा कि अब शिक्षकों की कोरोना ड्यूटी न लगाएं शिक्षकों की अब स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने के लिए आवश्यकता है -सभी जिलों के जिला शिक्षा उपनिदेशक स्कूलों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के पालन को सुनिश्चित करेंगे -ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से जारी रहेगी पढ़ाई



from Navodayatimes News

Comments