पटेल को गृह मंत्री शाह ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश को एकता के सूत्र में बांधने में अतुलनीय योगदान

पटेल को गृह मंत्री शाह ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश को एकता के सूत्र में बांधने में अतुलनीय योगदान

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आज पूर्व गृह मंत्री और प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती है। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीटर पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी बताया। उन्होंने देशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं भी दी। शाह ने अपने ट्वीट में लिखा कि देश की एकता और अखंडता के लिये अपना जीवन समर्पित करने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

G20: PM मोदी नेवन अर्थ-वन हेल्थ का दिया नारा तो कोवैक्सीन के अप्रूवल में देरी पर जताई नाराजगी

बता दें कि आज गृह मंत्री अमित शाह केवड़िया पहुंचे,जहां एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। शाह ने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि देश के युवाओं को उनके निष्ठा,समर्पण,संघर्ष से सीख लेनी चाहिये। शाह ने कहा कि देश के एकीकरण के लिये और प्रशासनिक नींव रखने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि विविधता को एकता के सूत्र में पिरोकर सरदार पटेल ने एक अदम्य साहस का परिचय दिया।

कांग्रेस हाईवे पर ही नमाज पढ़ने की देते थे इजाजत, BJP शासनकाल में यह हमें मंजूर नहीं : अमित शाह

मालूम हो कि केवड़िया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक रिकॉर्ड भी सुनाया गया। वे G-20 में हिस्सा लेने इटली गए हुए है। आज केवड़िया में कई कार्यक्रम आयोजित है। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है।केंद्रीय पुलिस बलों के 101 मोटरसाइकिल सवार भी 9000 किलोमीटर की यात्रा करके आज केवड़िया पहुंचेंगे। यह रैलीत्रिपुरा, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर तथा कई अन्य राज्यों से गुजरते हुए गुजरात पहुंचा।



from Navodayatimes News

Comments