कारोबारी से बुरे वक्त में ठगी : बीमार पत्नी के इलाज के लिए नहीं मिला लोन
Navodaya TimesCrime Plus
नई दिल्ली/टीम डिजीटल। कैंसर से ग्रसित पत्नी का इलाज कराने के लिए कारोबारी को ऋण दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने एक लाख रुपए हड़प लिए। वह 8-10 लाख रुपए का कर्ज मिलने का इंतजार करते रहे। इस बीच समय से उपचार न होने पर कारोबारी की पत्नी ने दम तोड़ दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में यह मामला प्रकाश में आया है। गोविंदपुरम के बालाजी एंक्लेव में गुरमीत सिंह सपरिवार रहते हैं। वह पटेल मार्ग पर बौंझा में खराद मशीन की वर्कशॉप चलाते हैं।
उपचार के अभाव में तोड़ा दम गुरमीत की पत्नी कैंसर से ग्रसित थीं। पत्नी का उपचार कराने के लिए उन्हें 5 लाख रुपए की जरूरत थी। रकम का इंतजाम करने को उन्होंने ऋण लेने का मन बनाया। किसी जानकारने उन्हें प्रदीप चौधरी नामक युवक का नंबर दिया। संपर्क होने पर प्रदीप ने ढाई प्रतिशत कमीशन पर 8-10 लाख रुपए का ऋण दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए वह तैयार हो गए। गुरमीत के भतीजे जसप्रीत सिंह को भी कारोबार के लिए ऋण की आवश्यकता थी। बाद में प्रदीप चौधरी ने गुरमीत व उनके भजीते से जरूरी कागजात ले लिए। साथ एक माह के भीतर ऋण दिलाने की बात कही।
जालसाज ने ऐंठ लिए एक लाख ऋण दिलाने के नाम पर वह समय-समय पर रकम वसूलता रहा। इस बीच विगत 13 मई को गुरमीत की पत्नी का निधन हो गया। गुरमीत की पत्नी के निधन की जानकारी मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया। गुरमीत का कहना है कि पत्नी के इलाज में उन्होंने घर और तमाम जमा पूंजी खर्च कर दी। डॉक्टरों ने उपचार पर 5 लाख रुपए खर्च होने की बात कही थी। यदि वह आरोपी के भरोसे न बैठते तो कम से कम पत्नी की जान बच सकती थी। गुरमीत ने इस प्रकरण में थाना कविनगर में शिकायत की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment