कोर्ट परिसर में तलाशी लेने पर महिला सिपाही से की मारपीट
Navodaya TimesCrime Plus
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोर्ट पसिर में चेकिंग करने पर तैश में आई महिला ने महिला सिपाही के साथ मारपीट कर दी। महिला को पकडक़र चौकी लाया गया तो उसने वहां भी हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। महिला सिपाही सविता रानी की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने बुलंदशहर निवासी महिला फ रजाना के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने व धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
कोर्ट परिसर की सुरक्षा में तैनात सिपाही सविता रानी ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शनिवार को सिपाही रूबी सिरोही व राजीव कुमार के साथ गेट नंबर.1 पर ड्यूटी दे रही थी। दोपहर करीब सवा बजे एक महिला आई। तलाशी लेने पर महिला तैश में आ गई और गाली.गलौच करने लगी। सविता रानी का कहना है कि विरोध करने पर महिला ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वह साथी महिला सिपाही की मदद से महिला को पकडक़र पुलिस चौकी लाई तो वह वहां भी हाथापाई करने लगी और जान से मारने की धमकी देने लगी।
पूछताछ में आरोपी महिला की पहचान भाटिया मोड़ सिहानी गेट निवासी फ रजाना के रूप में हुई, जो कि मूलरूप से थाना सिकंदराबाद, बुलंदशहर की रहने वाली है। एसएचओ कविनगर आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment