गुर्जर समाज इस बार नहीं मनाएगा दिवाली, जानिए क्यों
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली(टीम डिजिटल):दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के दादरी में स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज में मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण के दौरान गुर्जर शब्द हटाए जाने पर हुआ बवाल अभी भी थमने का नाम ले रहा है। रविवार को गुर्जर समाज के लोगों ने मिहिर भोज इंटर कॉलेज में बैठक की। बैठक में गुर्जर समाज के लोगों और राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति ने बड़ा फैसला लिया है। पंचायत में शामिल गुर्जर नेताओं ने फैसला लिया है कि इस बार भारत का गुर्जर समाज दिवाली नहीं मनाएगा।
राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति का कहना है कि वह भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आंदोलन करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को गुर्जर समाज की ताकत दिखाएंगे। राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति का कहना है कि अगर भारतीय जनता पार्टी इस आंदोलन को समाप्त करना चाहती है तो इसके लिए योगी आदित्यनाथ को पूरे देश के गुर्जर समाज से माफी मांगनी होगी और जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के नाम पर रखना होगा। समिति का कहना है कि पंचायत में शामिल समाज के लोगों ने इस बार दिवाली नहीं मनाने का फैसला लिया है।
पंचायल में लिए राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के 10 बड़े फैसले
पूरे देश में गुर्जर समाज इस बार दिवाली नहीं मनाएंगे। मुख्यमंत्री समेत भाजपा के सभी गुर्जर नेताओं का सामाजिक और राजनैतिक बहिष्कार किया जाता है। 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज भाजपा को वोट की चोट करके अपने अपमान का बदला लेगा। गुर्जर स्वाभिमान समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर एक जिले में पंचायत आयोजित कर समाज को एकजुट करके अपनी ताकत का एहसास कराएगी। राजस्थान में 5 प्रतिशत गुर्जर आरक्षण को केंद्र सरकार 9वीं अनुसूची में डालें। प्रत्येक गुर्जर गांवों में भाजपा नेताओं के आवागमन का विरोध किया जाएगा। केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि देश की सीमाओं पर सीने पर गोली खाये गुर्जर और कंधे पर लिखा हो राजपूत, हमें गुर्जर रेजीमेंट चाहिए। जेवर एयरपोर्ट का नाम गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज रखा जाए। समिति उत्तर प्रदेश समेत देश के हर राज्य में गुर्जर गांवों में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा लगवाएगी और शिक्षण संस्था भी उनके नाम से हो। दादरी रियासत में राजा शहीद राव उमराव सिंह की बड़ी प्रतिमा दादरी में लगाई जाएगी।
ये है पूरा मामला बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 सितम्बर 2021 को दादरी में आए थे। दादरी सम्राट मिहिर भोज इंटर कॉलेज में योगी आदित्यनाथ ने मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया था। प्रतिमा का अनावरण करने से पहले भाजपा नेताओं ने प्रतिमा पर लिखे मिहिर भोज के नाम के आगे से गुर्जर शब्द हटा दिया था। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गुर्जर समाज के लोगों ने योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेताओं का बहिष्कार करना शुरू कर दिया।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment