कांग्रेस हाईवे पर ही नमाज पढ़ने की देते थे इजाजत, BJP शासनकाल में यह हमें मंजूर नहीं : अमित शाह

कांग्रेस हाईवे पर ही नमाज पढ़ने की देते थे इजाजत, BJP शासनकाल में यह हमें मंजूर नहीं : अमित शाह

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अगले साल के शुरुआत में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने है। गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि उन्हें तब काफी हैरत हुई जब हाईवे पर ही नमाज पढ़े जाते थे। यह सब कांग्रेस के शासनकाल में उत्तराखंड में होते थे।

कांग्रेस पर बरसीं ममता, कहा- इनकी वजह से PM मोदी हो रहे मजबूत

बता दें कि गृह मंत्री ने हुंकार भरते हुए कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गरीबों के कल्याण के लिये कई कल्याणकारी योजनायें चलाई है। उन्होंने आज देहरादून में घसियारी कल्याण योजना का आगाज किया। शाह ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के बनाने का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के गठन की मांग के लिये यहां के स्थानीय युवाओं के साथ-साथ बीजेपी ने वंबी लड़ाईयां लड़ी। उन्होंने याद दिलाया कि उस समय गोली चलाने वाले को कोई नहीं भूल सकता।

पूर्व CAG विनोद राय को कांग्रेस ने बताया अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारने का आपराधिक षड्यंत्रकारी

मालूम हो कि अमित शाह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सहकारिता आंदोलन को कमजोर जानबूझकर किया गया। गृह मंत्री ने उत्तराखंड सरकार को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना के शत-प्रतिशत टीके लगाने में यह राज्य सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री केदारनाथ आएंगे। वे भगवान आदि शंकराचार्य की मूर्ति का शुभारंभ करेंगे।



from Navodayatimes News

Comments