ड्रग केस: नवाब मलिक के आरोप से आहत हुए BJP नेता, ठोका 100 करोड़ का मानहानि केस

ड्रग केस: नवाब मलिक के आरोप से आहत हुए BJP नेता, ठोका 100 करोड़ का मानहानि केस

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मुंबई ड्रग केस लगातार पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रिहाई के बाद भी ड्रग केस को लेकर नवाब मलिक एनसीबी के रवैये पर हमलावर है। इसी कड़ी में मलिक ने एक बयान से आहत बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने 100 करोड़ का मानहानि केस किया है।

पटेल को गृह मंत्री शाह ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश को एकता के सूत्र में बांधने में अतुलनीय योगदान

बता दें कि नवाब मलिक के निशाने पर समीर वानखेड़े तो रहे ही है,साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी हमला बोला है। मलिक दा दावा है कि मुंबई ड्रग केस के सिलसिले में समीर वानखेड़े ने छापा मारकर आर्यन समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन तीन लोग को रिहा कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति बीजेपी नेता मोहित कंबोज का साला भी था। जिसके बाद मोहित ने इसे निराधार बताया। उन्होंने मलिक से उनका नाम नहीं घसीटने की चेतावनी दी। लेकिन फिर भी मलिक नहीं मानें। उन्होंने फिर से मोहित के साला को छोड़ देने के लिये वानखेड़े पर आरोप लगाया।

G20: PM मोदी नेवन अर्थ-वन हेल्थ का दिया नारा तो कोवैक्सीन के अप्रूवल में देरी पर जताई नाराजगी

मालूम हो कि मोहित कंबोज ने पहले मलिक को नोटिस जारी करके मानहानि करने की बात कही थी। लेकिन अब उन्होंनेमझगांव में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के न्यायालय के समक्ष एक आपराधिक शिकायत दर्ज की। साथ ही उन्होंने बाॉम्बे हाईकोर्ट में 100 करोड़ का मानहानि केस किया है। उन्होंने कहा कि मलिक के आरोप से उनके प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments