दिल्ली में कोरोना के 45 नए मामले

दिल्ली में कोरोना के 45 नए मामले

Navodaya Times

Delhi NCR

-संक्रमण दर 0.08 फीसदी

नईदिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर में वृद्धि हुई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 45 नए मामले आए और संक्रमण दर बढ़कर 0.08 प्रतिशत हो गई है। इससे पहले 26 अक्टूबर को 41 और 27 अगस्त को 46 मामले आए थे।

वहीं, लगातार 9वें दिन कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। कोरोना से अब तक कुल 25091 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 348 हो गई है। वहीं,रिकवरी दर 98 फीसदी से ज्यादा बनी हुई है। दिल्ली में कुल मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत लंबे समय से बनी हुई है।

बहरहाल, 24 घंटे में 46 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में अब तक कुल 14 लाख 39 हजार 870 मामले आ चुके हैं। जिसमें 14 लाख 14 हजार 431 मरीज ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय में दिल्ली में 161 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, 142 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।

दिल्ली में अब तक कुल 2 करोड़ 94 लाख 27 हजार 753 सैंपल की जांच हुई है। जिसमें से 56751 सैंपल की जांच पिछले 24 घंटे में हुई है। इसमें 0.08 फीसद सैंपल पॉजिटिव पाए गए। एक दिन पहले 59090 सैंपल की जांच हुई थी। तब संक्रमण दर 0.06 फीसद थी और 37 मामले आए थे। कंटेनमेंट जोन की संख्या 86 हो गई है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments