दिल्लीः 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़ में गौरव त्यागी के गुर्गे को मारी गोली
Navodaya TimesCrime Plus
नई दिल्ली/महेश चौहान।24 घंटे में दिल्ली पुलिस ने दूसरी मुठभेड़ में तिहाड़ जेल में बंद नीरज बवानिया और गौरव त्यागी के करीबी गुर्गे को गोली मारकर दबोच लिया। मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल बाल- बाल बच गया,जब बदमाश की गोली उसकी ब्लूडप्रुफ जैकेट पर लगी। आरोपी की पहचान होलम्बी कलां के विजय कुमार के रूप में हुई है।
आरोपी के कब्जे से पिस्तौल, 2 कारतूस, 1 खाली कारतूस और चोरी की बाइक बरामद कर ली। आरोपी विजय शालीमार बाग हत्याकांड में वांछित था जबकि अशोक विहार हत्याकांड में पैरोल से लौट चुका था। आरोपी विजय का सरगना गौरव त्यागी दिल्ली पुलिस की टॉप 4 लिस्ट में शामिल है। दिल्ली पुलिस ने उसपर एक लाख का ईनाम घोषित कर रखा है।
जिला पुलिस उपायुक्त बिजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पिछले कुछ समय से कुछ गैंग में गैंगवार होने की आशंकाओं को देखते हुए, पुलिस टीमें बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाकर उनको पकड़ने का प्रयास कर रही हैं। स्पेशल स्टाफ को को विजय कुमार के बारे में पता चला था कि वो नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आएगा।
उसके पास अवैध हथियार भी होगा जो पुलिस पर फायरिंग भी कर सकता है। सूचना के तुरंत बाद एसीपी रिछपाल सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर सचिन मान के निर्देशन में एसआई संदीप हेड कांस्टेबल अनिल मलिक,नरेंद्र, विक्रांत कांस्टेबल सचिन और मुकेश को आरोपी को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। बेरिकेड्स लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। जब आरोपी विजय को बाइक पर अपनी तरफ आता देखकर आत्मसमर्पण करने के लिए कहां, अचानक आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। गोली हेड कांस्टेबल अनिल मलिक की जैकेट पर लगी।
पुलिस टीमने आत्मरक्षा में आरोपी पर तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी और आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।
आरोपी से पूछताछ करने पर पता लगा कि वह नीरज बवानिया के एक सहयोगी गौरव त्यागी गिरोह का करीबी गुर्गा है। जब्त बाइक जहांगीरपुरी इलाके से चोरी की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए बदमाश को जहांगीरपुरी से लेकर नरेला तक का एरिया दे रखा है। यह से वो सट्टे वालों, कारोबारियों से वसूली करता है। वह इस एरिया में गैंग का वर्चस्व कायम करना चाहता है। आरोपी से पूछताछ कर उसके सरगना गौरव त्यागी के ठिकाने के बारे में और बाकी गैंग के बारे में पूछताछ कर उनको पकड़ने की कोशिश कर रही है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment