11 साल बाद पकड़ा 25 हजार का ईनामिया दीपक
Navodaya TimesCrime Plus
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। लूट की वारदात में फरार चल रहे एक लुटेरे को यूपी एसटीएफ और इंदिरापुरम पुलिस ने 11 साल बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि फरारी के चलते आरोपी पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में थी। रविवार को उसे एसटीएफ के साथ मिलकर मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
एसएचओ इंदिरापुरम मनीष बिष्ट ने बताया कि मुरादाबाद निवासी दीपक उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है। दीपक ने 2010 में इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में लूट की एक वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। फरारी के चलते ही एसएसपी द्वारा दीपक पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस की मानें तो आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना के बाद वह अन्य जिलों में छिपकर रहा, लेकिन बीते कुछ समय से मुरादाबाद में ही रह रहा था। एसएचओ का कहना है कि आरोपी से अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment