Delhi Weather Updates: 1 से 3 अक्टूबर तक बारिश के आसार, पढ़ें IMD की भविष्यवाणी

Delhi Weather Updates: 1 से 3 अक्टूबर तक बारिश के आसार, पढ़ें IMD की भविष्यवाणी

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्लीवालों को एक बार फिर से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आज यानी गुरुवार से राजधानी का मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 1 से तीन अक्टूबर तक बारिश की संभावना है।पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार हैं।

आज आधी रात से मौसम करवट ले सकता है और 1 अक्टूबर को दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिन तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

क्या आपने भी घर की नाली के ऊपर बना रखा है अवैध रैंप, अब होगी कार्रवाई

अधिकतम तापमान में पिछले तीन-चार दिनों में बढ़ोतरी बारिश नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान में पिछले तीन-चार दिनों में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली के मौसम के लिए अधिकृत सफदरजंग केंद्र पर बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

पीरामल ग्रुप ने कर्ज में डूबी DHFL का अधिग्रहण किया पूरा, चुकाए 34,250 करोड़ रुपये

राजधानी की हवा में नमी के स्तर पिछले 24 घंटों में राजधानी की हवा में नमी के स्तर की बात करें,तो यह अधिकतम 86.4 प्रतिशत और न्यूनतम 60 प्रतिशत दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजधानी के नजफगढ़ इलाके में रहां और 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं पीतमपुरा में 35.7 डिग्री सेल्सियस और पूसा में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स एरिया में 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पीतमपुरा में 28.9 डिग्री सेल्सियस,नजफगढ़ में 28.5 डिग्री सेल्सियस और पूसा में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।



from Navodayatimes News

Comments