केजरीवाल ने पंजाब कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा- इस पार्टी का हर नेता CM बनना चाहता है

केजरीवाल ने पंजाब कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा- इस पार्टी का हर नेता CM बनना चाहता है

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आजलुधियाना में हैं। यहां से उन्होंने पंजाब में राजनीतिक पदों को लेकरचल रही रार पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा है किपंजाब ने बड़ी उम्मीदों के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई थी। लेकिन आज उन्होंने सरकार का मजाक उड़ाया है। सत्ता के लिए गंदी लड़ाई चल रही है। उनके सभी नेता सीएम बनना चाहते हैं। इतनी अंदरूनी कलह है कि सरकार गायब हो गई है।

इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा किअगर पंजाब में हमारी सरकार बनी तो हम 300 यूनिट बिजली मुफ्त करेंगे, हमनें ये दिल्ली में करके दिखाया है। हम 24 घंटे बिजली देंगे, दिल्ली में करके दिखाया है। उन्होंने कहा किकेजरीवाल की नकल करना आसान है, अमल करना मुश्किल है।

सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब में AAP ने बढ़ाई सक्रियता, केजरीवाल करेंगे खास ऐलान

भ्रष्टाचार खत्म करके पैसा आएगा- केजरीवाल मुफ्त में सेवाएं देने को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा किलोग पूछते हैं पैसा कहांसे आएगा? हमने दिल्ली में एक Flyover बनाने में 150 करोड़ बचाया और उस 150 करोड़ में पूरी दिल्ली की दवाएं फ्री हो गई। ऐसे ही भ्रष्टाचार खत्म करके पैसा आएगा।

घर खाली कराने के बहाने दिल्ली में अमित शाह से मिलने पहुंचे अमरिंदर सिंह

पंजाब के लिए केजरीवाल की दूसरी गारंटी

  • सभी के लिए निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा
  • सभी दवाएं, परीक्षण, ऑपरेशन मुफ्त होंगे
  • सभी के लिए स्वास्थ्य कार्ड
  • 16000 पिंड/मोहल्ला क्लीनिक
  • नए विश्व स्तरीय सरकारी अस्पताल बनेंगे, पुराने को नया किया जाएगा
  • सड़क हादसों के शिकार सभी लोगों का नि:शुल्क इलाज
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments