किसानों पर कार्रवाई पड़ी भारी, पुलिस को नोटिस हुआ जारी

किसानों पर कार्रवाई पड़ी भारी, पुलिस को नोटिस हुआ जारी

Navodaya Times

Khabre

नई दिल्ली, (टीम डिजिटल):दिल्ली से सटे नोएडा मेंकिसान अपनी मांगों को लेकर पिछले करीब 2 महीने से धरने पर बैठे हैं। समय-समय पर किसान धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का कार्य भी कर रहे हैं। इस बीच एक प्रदर्शन केे दौरान नोएडा पुलिस ने कुछ किसानों को जेल भेज दिया था। अब इस मामलेे मेंराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नोएडा पुलिस को नोटिस जारी किया है। नोटिस में 4 हफ्ते में पूरे प्रकरण पर जवाब मांगा है। साथ ही आयोग ने कहा है कि पूरा मामला बेहद चिंताजनक है। पुलिस पर लगे आरोप संवेदनशील हैं। सैकड़ों किसानों को गैर कानूनी ढंग से हिरासत में लेकर बिना मुकदमा दर्ज किए जेल भेजना कहीं से तर्कसंगत नहीं लग रहा।

बता दें कि 81 गांवों के किसान 1 सितम्बर से नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में नोएडा पुलिस ने 104 किसानों और नेताओं को हिरासत में लिया था। आरोप है कि उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं था। इसी मामले में किसान नेता सुखबीर खलीफा के पक्ष में अधिवक्ता सचिन अवाना ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पूरे प्रकरण से अवगत कराया था। उन्होंने 6 सितम्बर को पूरे मामले की जानकारी एनएचआरसी को दी थी। उनकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने पूरे मामले की समीक्षा की। इसके बाद 21 सितम्बर को कमीशन ने नोएडा पुलिस को एक नोटिस भेजा है। पूरे मामले में 4 हफ्ते में जवाब मांगा है। मामले में एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सभी को धारा 151 के तहत स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था। कानून के तहत ही कार्रवाई की गई है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


from Navodayatimes News

Comments