लाखों का था कर्ज उबरने के लिए रच डाली खुद के अपहरण की साजिश
Navodaya TimesCrime Plus
लाखों का था कर्ज उबरने के लिए रच डाली खुद के अपहरण की साजिश - जुए की लत में लाखों के कर्ज में डूबा, टेक्निकल सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक युवक को ऑन लाइन जुआ खेलने की ऐसी लच लगी की वह लाखों के कर्ज में डूब गया। जब उसे उस कर्ज को चुकाने का कोई रास्ता नहीं दिखा तो उसने खुद के अपहरण की साजिश रच दी। अपने परिजनों से फिरौती की मांग कर दी। परिजनों की शिकायत पर देश बंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की तो उसके साजिश की पोल खुल गई। जांच में पता चला कि शख्स लाखों रुपए की कर्ज में डूब गया था। इससे उबरने के लिए आरोपी ने खुद के अपहरण की साजिश रची और परिजनों से 75 हजार रुपए लेकर लापता हो गया। शख्स की पहचान बिजनौर, उत्तर प्रदेश निवासी सुशांत के तौर पर की गई है। आरोपी न्यू रोहतक रोड इलाके में एक यूनिटी गु्रप नामक कंपनी में काम करता था। इसके बाद पुलिस टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर आरोपी को चांदनी चौक इलाके से दबोच लिया। जिला के डीसीपी ने बताया कि 27 सितंबर को बिजनौर निवासी तेजपाल सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थीष बताया था कि उनका बेटा कहीं लापता हो गया है। उनके बेटे ने 19 सितंबर को अपने खाता में 75 हजार रुपए भेजने को कहा था, जिसे उन्होंने भेज दिया था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। बताया था कि उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया था जिसमें लिखा था कि सुशांत ने करीब 150000 रुपए का लोन लिया है। उसमें से करीब 75 हजार रुपए का भुगतान कर दिया है। यदि बाकी रुपए नहीं दिए गए परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। सुशांत की हत्या भी की जा सकती है। पर सुशांत का फोन लगातार बंद जा रहा था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए एक टीम सुशांत के न्यू रोहतक रोड स्थित यूनिटी गु्रप के ऑफिस में पहुंच पूछताछ की। इसमें पता चला कि 8 सितंबर को वेतन मिलने के बाद से ही सुशांत ऑफिस नहीं आया है। पुलिस ने मामले के गंभीरता से लेते हुए अपहरण का मामला दर्ज कर तकनीकि सर्विलांस और अन्य माध्यमों से सुशांत के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। जांच में पता चला कि वेतन मिलने के बाद भी उसके खाते में करीब छह रुपए बचे हैं। 75 हजार के बारे में जब बैंक खाता से जानकारी मांगी गई तो पता चला कि एक ऑनलाइन कंपनी के खाते में यूपीआई किया गया है, जिसका भुगतान देश के बाहर किया गया है। इसी बीच सुशांत के भाई के फोन पर एक और मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि यदि बाकी की रकम नहीं दिया गया तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। टीम ने तकनीकि सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटाई तो पता चला कि मैसेज कश्मीरी गेट, चांदनी चौक इलाके के आसपास से भेजा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुशांत को एक पार्क में टहलते वक्त दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि ऑनलाइन जुओ खेलने का आदि हो गया था। इस कारण उसने अपने अपहरण की साजिश खुद रची थी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment