महिला आयोग ने महिला ऑफिसर का ‘टू-फिंगर टेस्ट’ कराने पर वायुसेना प्रमुख को लिखा पत्र
Navodaya TimesKhabre
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।राष्ट्रीय महिला आयोग ने वायुसेना की एक महिला अधिकारी का कथित तौर पर ‘टू-फिंगर टेस्ट’ कराने के मामले पर कड़ी आपत्ति जताई है और वायुसेना प्रमुख से जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है। अपने एक सहयोगी द्वारा कथित तौर पर यौन हमले का सामना करने वाली 28 वर्षीय महिला अधिकारी का दावा है कि उसे सदमे से गुजरना पड़ा है ।
मोदी सरकार ने लगाया महंगाई में तड़का, प्राकृतिक गैस के दाम 62 फीसदी बढ़ाए
आयोग ने एक खबर का हवाला देते हुए कहा, ‘‘राष्ट्रीय महिला आयोग बहुत निराश है और भारतीय वायुसेना के चिकित्सकों की ओर से प्रतिबंधित टू-फिंगर टेस्ट कराने के कदम की कड़ी निंदा करता है। यह उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है और साथ ही, निजता एवं महिला के गरिमामयी जीवन जीने के अधिकार का भी हनन है।’’
कारोबारी गुप्ता की मौत का मामला : विपक्ष ने उठाई CBI जांच की मांग
महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने वायुसेना प्रमुख को पत्र लिखकर इस मामले में जरूरी कदम उठाने और वायुसेना के चिकित्सकों को सरकार एवं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से टू-फिंगर टेस्ट के संदर्भ में तय दिशानिर्देशों के बारे में जरूरी ज्ञान दिए जाने के लिए कहा है। महिला अधिकारी का यौन उत्पीडऩ करने के आरोप में पिछले सप्ताह एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट को गिरफ्तार किया गया था।
पीरामल ग्रुप ने कर्ज में डूबी DHFL का अधिग्रहण किया पूरा, चुकाए 34,250 करोड़ रुपये
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment