ओप्पो मोबाइल के इंजीनियर ने सोच लिया था अब जिंदगी खत्म, फिर हुआ चमत्कार
Navodaya TimesCrime Plus
नई दिल्ली, (टीम डिजिटल): दिल्ली से सटे नोएडा में बदमाशों के चंगुल में फंसे ओप्पो मोबाइल के इंजीनियर ने एक समय सोच लिया था अब उनकी जिंदगी खत्म हो जाएगी। वह अब फिर कभी अपने परिवार से नहीं मिल पाएंगे। लेकिन एक ऐसा चमत्कार हुआ जिससे इंजीनियर को एक नई जिंदगी मिल गई। आइए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।
थाना बीटा 2 क्षेत्र के सेक्टर डेल्टा एक में आकाश कुमार रहते है। वह ओप्पो में इंजीनियर है। बुधवार को उनकी नाइट शिफ्ट थी। वह रात करीब सवा आठ बजे आटो में सवार होकर ड्यूटी जाने के लिए निकले थे जैसे ही वह परीचौक के समीप पहुंचे वह मोबाइल पर बात कर रहे थे। वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने की कोशिश की। आकाश ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसको खींच कर आटो से बाहर गिरा दिया। उसके सड़क पर गिरते ही सिर से खून बहने लगा। बदमाश उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर जमा हुए लोगों ने बिना किसी देरी के घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां समय पर उपचार मिलने पर इंजीनियर की जान बच गई। जबकि घटना से चंद कदम की दूरी पर ही पुलिस चौकी है। बताया जा रहा है कि घटना के काफी देर बाद पुलिस घायल इंजीनियर से मिलने अस्पताल पहुंची थी। इंजीनियर ने बताया कि उसने खुद को मरा समझ लिया था उसने सोचा नहीं था कि वह बच जाएगा। लेकिन वे शुक्रगुजार हैं उन लोगों का जिन्होंने उन्हें समय रहते हुए अस्पताल में भर्ती करा दिया। उन्होंने बताया कि उनके सिर में 20 टांके आए हैं और हाथ व पैर में भी चोटें हैं।
लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड
इस घटना में परी चौक पुलिस चौकी प्रभारी की लापरवाही की बात सामने आई थी जिसके बाद अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने इसकी जांच ग्रेटर नोएडा एसीपी वन से कराई। वीरवार देर रात एसीपी की रिपोर्ट पर अपर पुलिस आयुक्त ने चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना का भी खुलासा कर दिया जाएगा।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।from Navodayatimes News
Comments
Post a Comment